✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Cortisol Detox: स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल क्यों बढ़ता है? जानें इसे प्राकृतिक रूप से कम करने के तरीके

सोनम   |  21 Nov 2025 10:28 AM (IST)
Cortisol Detox: स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल क्यों बढ़ता है? जानें इसे प्राकृतिक रूप से कम करने के तरीके

कॉर्टिसोल को आम तौर पर स्ट्रेस हार्मोन कहा जाता है, हमारे शरीर की एनर्जी, इम्यून सिस्टम और तनाव से निपटने की क्षमता को नियंत्रित करता है. जब यह लंबे समय तक बढ़ा रहता है, तो वजन बढ़ना, बेचैनी, नींद संबंधी दिक्कतें और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं.

1

कॉर्टिसोल डिटॉक्स का मतलब किसी खास डाइट या दवा से नहीं है, बल्कि ऐसे डेली लाइफस्टाइल के बदलावों से है जो धीरे-धीरे तनाव को कम करके शरीर को संतुलन में लाते हैं. यह तरीका तेज़ नतीजों का वादा नहीं करता, लेकिन लंबे समय में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है.

2

NIH के स्टडी में पाया गया है कि हमारा लाइफस्टाइल, जैसे नींद, कैफीन, मूड, एक्सरसाइज और इमोशनल स्थिति कॉर्टिसोल पर सीधा असर डालता है. इसलिए छोटी आदतों में सुधार करना ही कॉर्टिसोल को स्वाभाविक रूप से कम करने का सबसे सरल रास्ता है.

3

सबसे पहले बात कैफीन की. ज्यादा कॉफी या एनर्जी ड्रिंक शरीर को तनाव की स्थिति में धकेलते हैं और कॉर्टिसोल बढ़ाते हैं. इसलिए इसे सीमित करना, खासकर सुबह के बाद, शरीर के हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाए रखता है.

4

हंसी कॉर्टिसोल कम करने का सबसे आसान तरीका है. दोस्तों के साथ समय बिताना, हल्की-फुल्की बातचीत या कुछ मजेदार देखना दिमाग में ऐसे केमिकल्स पैदा करता है जो तनाव को काफी घटा देते हैं और मूड को तुरंत हल्का कर देते हैं.

5

माइंडफुलनेस जैसे ध्यान, गहरी सांसें या कुछ मिनट योग नर्वस सिस्टम को शांत करते हैं. साइंटफिक रिसर्च बताते हैं कि रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट का माइंडफुलनेस अभ्यास कॉर्टिसोल कम कर सकता है और भावनात्मक स्थिरता बढ़ा सकता है.

6

नियमित व्यायाम भी कॉर्टिसोल नियंत्रण में बड़ी भूमिका निभाता है. हल्की वॉक, साइक्लिंग, तैराकी या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शरीर में जमी टेंशन को कम कर देती है. इसके साथ 7से 8 घंटे की अच्छी और लगातार नींद जरूरी है, क्योंकि खराब नींद कॉर्टिसोल को रातभर बढ़ाए रखती है.

7

Psychoneuroendocrinology जैसी जर्नल्स में छपे स्टडी के मुताबिक, लगातार तनाव कम करने वाली आदतें कॉर्टिसोल को 30 प्रतिशत तक घटा सकती हैं. इससे दिल की बीमारी, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और डिप्रेशन बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. यानी ये साधारण बदलाव ही लंबे समय में मानसिक और शारीरिक सेहत को मजबूत बनाते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • Cortisol Detox: स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल क्यों बढ़ता है? जानें इसे प्राकृतिक रूप से कम करने के तरीके
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.