Weight Loss Tips: क्रैश डाइट नहीं, बैलेंस्ड लाइफस्टाइल से घटेगा वजन, चेन्नई की इंफ्लुएंसर ने बताया फिटनेस सीक्रेट

Weight Loss Tips: आज के समय में वजन बढ़ता वजन और उससे जुड़ी समस्या आम हो गई है. ऐसे में जब कोई बिना क्रैश डाइट के फिटनेस हासिल करता है, तो उसकी कहानी लोगों को प्रेरित करती है. चेन्नई की एक इनफ्लुएंसर मां ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. उन्होंने सख्त डाइट की बजाय संतुलित लाइफस्टाइल अपनाकर अपना वजन 82 किलो से 60 किलो कर लिया है.
इनफ्लुएंसर ने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया कि यह किसी शॉर्टकट का नतीजा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतों से जुड़े छोटे-छोटे सुधार से संभव हो पाया है. उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कुछ अहम बदलाव किए, जिसकी वजह से उन्हें बेहतर रिजल्ट मिला.
इन्फ्लुएंसर बताती है कि वह अपनी डाइट में प्रोटीन को प्राथमिकता देती है. उनके अनुसार प्रोटीन लेने से न सिर्फ भूख कंट्रोल रहती है, बल्कि शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है. इसलिए डाइट में बदलाव से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.
वजन घटाने के लिए उन्होंने खाना कम करने की बजाय सही तरीके से खाना शुरू किया. दिन में 6 छोटे-छोटे बैलेंस मील लेने से उन्हें बेहतर फायदा मिला. उनका कहना है कि भूखे रहने से वजन कम नहीं होता, बल्कि सही समय पर सही मात्रा में खाना जरूरी है.
उन्होंने साफ कहा कि क्रैश डाइट लंबे समय तक असरदार नहीं होती, इससे न तो शरीर को सही पोषण मिलता है और न ही खाने के साथ हेल्दी रिश्ता बन पाता है. इसलिए उन्होंने इस तरह की डाइट से पूरी तरह दूरी बनाई.
फिटनेस के दौरान उन्होंने बार-बार के खाने से परहेज किया और घर का बना खाना ज्यादा पसंद किया. उनका मानना है कि बाहर का खाना हेल्दी दिख सकता है, लेकिन उसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों पर आपका कंट्रोल नहीं होता है.
उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में प्रर्याप्त पानी पीने की आदत शामिल की. उनके अनुसार कई बार जो हमें भूख या क्रेविंग लगती है, वह असल में शरीर में पानी की कमी के कारण होती है. सही मात्रा में पानी पीने से जंक फूड की इच्छा भी कम हो जाती है.
उन्होंने अपने डाइट में किसी भी चीज पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई. कभी-कभी मिठाइयां या बाहर का खाना भी खाया, लेकिन सीमित मात्रा में और बिना गिल्ट के. उनका कहना है की संतुलन बनाए रखना ही फिटनेस की असली कुंजी है.