✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Health Tips: पैरों पर नीली नसों का दिखना गंभीर बीमारी के हैं लक्षण!

एबीपी लाइव   |  13 Feb 2024 06:16 PM (IST)
Health Tips: पैरों पर नीली नसों का दिखना गंभीर बीमारी के हैं लक्षण!

वैरिकाज़ नसें

1

शरीर में नसों का अपना एक महत्व है. पैरों और हाथों पर आपने अक्सर अलग-अलग नसों का रंग देखा होगा. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर किसी के पैर पर काफी ज्यादा नीली नसें दिखती है तो यह गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. नीली नस गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या के संकेत हो सकती हैं. आइए जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव का तरीका

2

कई लोगों की स्किन काफी ज्यादा पतली होती है जिसके कारण आराम से नस दिखने लगते हैं. वहीं कई ऐसे हैं जो हाथों पर नस दिखें इसके लिए डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें बिना कुछ किए उनके ढेर सारे नसे दिखते हैं. यह नसें हार्ट, चेस्ट, पैर और बैक मसल्स पर भी हो सकते हैं. अगर किसी के पैर में ढेर सारी नीले रंग की नसें दिख रही है तो यह गंभीर बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. नीली नसों को 'वैरिकोज वेन्स' कहा जाता है. आइए जानें क्या होता है वैरिकोज वेन्स?

3

वैरिकोज वेन्स हाथ, पैर, एड़ी, टखने और पंजे के ऊपर दिखाई देते हैं. देखने में यह सूजी और मुड़ी हुई नसें होती हैं. जो देखने में नीले या बैगनी रंग के दिखाई देते हैं. यह उभरी हुई सी दिखती है. इन नसों के आसपास स्पाइडर वेन्स होते हैं. नसें अक्सर रेड और बैंगनी रंग की होती है जो देखने में पतली और बेहद बारीक होती हैं.

4

जब स्पाइडर वेन्स, वैरिकोज वेन्स को चारों से घेर लेती है तो उनमें दर्द और खुजली होने लगती है. वैरिकोज की नसें लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. लेकिन कुछ मामलों में यह समस्या बेहद गंभीर हो सकती है.

5

जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो वैरिकोज नसें दिख सकते हैं. बीपी बढ़ने के कारण नसों में दबाव और प्रेशर बढ़ने लगता है. हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने के कारण भी पैरों पर नीली नसें दिखाई देने लगती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • Health Tips: पैरों पर नीली नसों का दिखना गंभीर बीमारी के हैं लक्षण!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.