Urinary Hesitancy: क्या आपको भी रुक रुककर आ रहा है पेशाब? हो सकती है ये बीमारी

लोगों की नींद तक पूरी नहीं होती है. खराब लाइफस्टाइल के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती है. आज हम इस आर्टिकल में रुक-रुककर पेशाब आने की दिक्कत के बारे में बात करेंगे.
आजकल ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को रुक-रुक कर पेशाब आने की दिक्कत होती है. इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं. आइए जानें इससे बचने का तरीका.
दरअसल, पेशाब रुक-रुक आना पूरी तरह से खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है. खानपान में गड़बड़ी होना और शरीर के हिसाब से कम पानी पीने से यह समस्या हो सकती है. इसलिए इससे बचना है तो लाइफस्टाइल और खानपान ठीक करना होगा.
यूटीआई यानि यूरिन इंफेक्शन से परेशानी से जूझ रहे हैं लोगों को अक्सर पेशाब रुक-रुक कर आती है. इसके अलावा अगर शरीर पर ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो कई सारी गंभीर बीमारी हो सकती है.
किडनी इन्फेक्शन: पेशाब अगर रुक-रुक कर आती है तो किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है. किडनी की बीमारी में टॉयलेट में भी गड़बड़ी शुरू हो जाती है. साथ ही पेशाब के दौरान दर्द और जलन की शिकायत हो सकती है.
डायबिटीज: डायबिटीज की बीमारी में भी रुक-रुक कर पेशाब की समस्या होती है. अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं तो डॉक्टर से तुरंत बात करें.