पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? जान लें ये वाले दिन कितने होते हैं सेफ

कपल्स के मन में अक्सर कई तरह के सवाल रहत हैं, एक सबसे बड़ा सवाल है कि वो कौन से दिन हैं जब संबंध बनाना सबसे ज्यादा सेफ होता है और क्या पीरियड्स के दौरान भी संबंध बनाए जा सकते हैं?
पीरियड्स के दौरान संबंध बनाना- पीरियड्स के दिनों में संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी की संभावना कम रहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पीरियड्स में संबंध बनाने से आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं. अगर आप पीरियड्स में बिना कंडोम का इस्तेमाल किए संबंध बनाते हैं, तो प्रेग्नेंट होने का खतरा बना रहता है.
पीरियड्स के दौरान संबंध बनाना खतरनाक - पीरियड्स के दिनों में संबंध बनाना आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है. दरअसल पीरियड्स में ब्लीडिंग शुरू होने के बाद बिना प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किये शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो इसकी वजह से आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं. क्योंकि इजैक्युलेशन के बाद पुरुषों का स्पर्म महिला के शरीर में लगभग 72 घंटे तक एक्टिव रहता है.
पीरियड्स में संबंध बनाने के सेफ दिन - पीरियड शुरू होने से एक हफ्ते पहले संबंध बनाना भी प्रेगनेंसी से बचने के लिए सेफ माना जाता है. आमतौर पर पीरियड्स के शुरू होने से 14 दिन पहले के समय को ओव्यूलेशन का समय माना जाता है. इन दिनों में शारीरिक संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है. ओव्यूलेशन के समय महिलाओं में स्पर्म और एग्स जल्दी फर्टिलाइजर होते हैं.
प्रेग्नेंसी प्लान के सेफ दिन - अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो इसके लिए आपको अपने सबसे फर्टाइल दिनों में संबंध बनाने चाहिए. पीरियड्स के पहले 7-10 दिन प्रेग्नेंसी प्लान के सेफ दिन माने जाते हैं. इन दिनों में संबंध बनाने से महिलाओं के प्रेग्नेंट होने की संभावना ज्यादा होती है.
पीरियड्स में संबंध बनाने के लिए जरूरी बातें - पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने में प्रेग्नेंसी से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जो प्रेग्नेंसी से बचने के लिए बहुत जरूरी मानी जाती हैं. पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय हमेशा कंडोम या अन्य प्रोटेक्शन का यूज करना चाहिए. पीरियड्स में असुरक्षित संबंध बनाने से संक्रमण जैसे एसटीडी, एसटीआई, एचआईवी का खतरा ज्यादा हो जाता है.
दूसरी जरूरी बातें - पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाने से वायरस ब्लड के माध्यम से तेजी से फैल सकता है. जिससे पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी की संभावना होती है. हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड्स में फिजिकल रिलेशन महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद भी हो सकता है. महिलाओं को बॉडी पेन और मसल्स क्रैंप कम होता है और बॉडी में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस दूर करते हैं और बॉडी को रिलैक्स करते हैं.