✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

त्योहारों के बाद ऐसे करें अपनी बॉडी डिटॉक्स, अपनाएं ये 5 आसान और साइंटिफिक तरीके

कविता गाडरी   |  26 Oct 2025 09:04 AM (IST)
त्योहारों के बाद ऐसे करें अपनी बॉडी डिटॉक्स, अपनाएं ये 5 आसान और साइंटिफिक तरीके

त्योहारों पर आमतौर पर सभी लोग बिना सोचे समझे मिठाइयां और तला भुना खाना खाते हैं. ये मिठाइयां और तला भुना खाना नींद की कमी पर असर डालने के साथ थकान, ब्लोटिंग और सुस्ती भी लेकर आती है. हालांकि अच्छी बात यह है कि कुछ आसान, घरेलू और साइंटिफिक हैबिट्स से आप सिर्फ 7 दिनों में बॉडी को रिसेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी एक्सट्रीम डाइटिंग या महंगे डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत नहीं होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप त्योहारों के बाद कैसे पांच आसान साइंटिफिक तरीके से आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं.

1

त्योहार के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए सबसे पहले घर पर रखी मिठाइयां और स्नेक्स को बाहर कर दें. जितनी देर तक मिठाइयां और स्नेक्स घर के अंदर नजर आते हैं, उतनी ही आपको क्रेविंग होती रहेगी. ऐसे में अगर आपको मीठा खाने का मन हो तो किशमिश खजूर अंजीर या मौसमी फल जैसे नेचुरल स्वीट्स लें. इससे कैलोरी कम होगी और एनर्जी लेवल कंट्रोल में रहेगा.

2

त्योहारों में ज्यादा फैट और शुगर लेने से फाइबर की कमी हो जाती है, इसे बैलेंस करने के लिए हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज, सीताफल, शकरकंद और सलाद को रोजाना के खाने में शामिल करें. इनके अलावा विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, अमरूद, इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं और यह भी लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.

3

सही मायने में शरीर डिटॉक्स तभी होता है, जब शरीर के हर सेल तक ऑक्सीजन पहुंचे. ऐसे में रोजाना 5 से 10 मिनट डीप ब्रीदिंग या प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है, हार्मोन बैलेंस होता है और मानसिक तनाव कम होता है. इसके अलावा ध्यान से क्रेविंग भी कंट्रोल होती है और गट हेल्थ भी सुधरता है.

4

त्योहारों में मीठा और तला हुआ खाना साथ में खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है. इसे कंट्रोल में रखने के लिए जब भी मीठा खाएं, उसके 15 मिनट बाद वॉक जरूर करें. खाने के बाद एक गिलास छाछ पीना भी पाचन में मदद करता है और ओवरईटिंग से बचाता है.

5

फेस्टिव सीजन में देर रात तक जागना से भी नींद का रूटीन बिगड़ जाता है, लेकिन शरीर की हीलिंग और मेटाबॉलिज्म के लिए 7 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी होती है. अच्छी नींद से हार्मोन बैलेंस होता है, एनर्जी वापस आती है और शरीर खुद को रिपेयर करता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • त्योहारों के बाद ऐसे करें अपनी बॉडी डिटॉक्स, अपनाएं ये 5 आसान और साइंटिफिक तरीके
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.