डिलीवर के बाद तेजी से झड़ रहे हैं बाल तो अपनाएं यह ये तरीके, हो जाएगा कंट्रोल

डिलीवरी के बाद महिलाओं में हेयर लॉस की समस्या आम है. इस स्थिति को 'पोस्टपार्टम हेयर लॉस' कहा जाता है और यह अस्थायी होती है. आइए जानते हैं इससे कैसे बचें
हार्मोनल परिवर्तन: गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं के हार्मोनल स्तर में वृद्धि होती है, जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है. हालांकि, डिलीवरी के बाद हार्मोनल स्तर सामान्य होते ही अतिरिक्त बाल झड़ने लगते हैं.
माइल्ड हेयर केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग: सल्फेट फ्री शैम्पू और कंडीशनर का चयन करें जो बालों को कम नुकसान पहुंचाते हैं.
सही पोषण: आहार में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की उचित मात्रा शामिल करें. खासतौर पर आयरन, जिंक, विटामिन C, D और E बालों के लिए जरूरी होते हैं.
नियमित हेयर मसाज: नारियल तेल या बादाम तेल से नियमित रूप से सिर की मालिश करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है.
स्ट्रेस कम करें: ध्यान, योग या किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि के माध्यम से स्ट्रेस को कम करने का प्रयास करें.