✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Signs of cancer in men: ये 4 लक्षण दिखें तो भूलकर भी इग्नोर न करें मर्द, बॉडी में घर बना लेता है कैंसर

सोनम   |  03 Nov 2025 01:37 PM (IST)
1

आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ शरीर में दर्द या थकान को सामान्य समझा जाता है, लेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जिन पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है. डॉ. कुब्स ने बताया कि पीठ दर्द, लगातार थकान, वजन घटाना और गले में दर्द जैसे मामूली लगने वाले लक्षण भी कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

Continues below advertisement
2

पीठ दर्द को अक्सर उम्र या मांसपेशियों की कमजोरी से जोड़ा जाता है, लेकिन अगर यह दर्द लगातार बना रहे या गहरा महसूस हो, तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. खासकर तब, जब दर्द किसी गतिविधि से जुड़ा न हो, रात या सुबह बढ़ जाए, या इलाज के बाद भी न सुधरे.

Continues below advertisement
3

थकान या कमजोरी भी एक गंभीर संकेत हो सकती है. डॉ. कुब्स के अनुसार, अगर पर्याप्त नींद और आराम के बाद भी लगातार थकान महसूस हो रही है, तो यह शरीर में कैंसर सेल्स की गतिविधि का नतीजा हो सकता है. कैंसर सेल्स शरीर की ऊर्जा और पोषक तत्वों का उपयोग खुद को बढ़ाने में करती हैं.

4

अगर यह थकान लंबे समय तक बनी रहे और इसके साथ वजन घटना, बुखार या दर्द जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से तुरंत जांच करानी चाहिए. यह कई बार किसी अंदरूनी कैंसर का शुरुआती संकेत होता है.

5

बिना कोशिश के वजन घटना भी एक चेतावनी है. अगर डाइट या एक्सरसाइज के बिना वजन कम हो रहा है, तो यह पैंक्रियास, फेफड़ों, पेट या भोजन नली के कैंसर से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, वजन घटने के पीछे तनाव या हार्मोनल बदलाव जैसी अन्य वजहें भी हो सकती हैं.

6

गले में दर्द अगर तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक बना रहे, तो इसे सामान्य सर्दी-खांसी समझकर नजरअंदाज न करें. डॉ. कुब्स के मुताबिक, अगर दर्द के साथ आवाज भारी हो जाए, निगलने में परेशानी हो या कान में दर्द महसूस हो, तो यह गले के कैंसर का संकेत हो सकता है.

7

एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर हमेशा संकेत देता है. फर्क सिर्फ इतना है कि हम उन्हें कितनी जल्दी पहचानते हैं. अगर किसी भी तरह का असामान्य लक्षण लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है, क्योंकि समय पर जांच और इलाज से ही जिंदगी बचाई जा सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • Signs of cancer in men: ये 4 लक्षण दिखें तो भूलकर भी इग्नोर न करें मर्द, बॉडी में घर बना लेता है कैंसर
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2025.ABP Network Private Limited. All rights reserved.