दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना पहुंच जाएंगे अस्पताल
अनाज - दही को अनाज के साथ मिलाना आम तौर पर सही नहीं माना जाता है, खास तौर पर सफेद चावल या ब्रेड जैसी चीजों को दही के साथ नहीं खाना चाहिए.
उड़द की दाल - उड़द की दाल और दही दोनों ही भारी होते हैं. जब ये एक साथ खाए जाते हैं, तो पाचन पर बहुत जोर पड़ता है. इससे गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
नॉनवेज - दही और नॉनवेज का कॉम्बिनेशन आयुर्वेद में टॉक्सिक माना जाता है. यह त्वचा रोग, एलर्जी और पेट की गड़बड़ी का कारण बन सकता है. मछली के साथ दही खाने से त्वचा पर रैशेज या फंगल इंफेक्शन होने की आशंका भी बढ़ जाती है.
कटे हुए फल - कुछ लोग दही में फल मिलाकर फ्रूट योगर्ट बना लेते हैं, लेकिन यह हर फल के साथ सुरक्षित नहीं होता. खासकर खट्टे फल जैसे संतरा, अनार या कीवी दही के साथ मिलकर शरीर में टॉक्सिक प्रभाव डाल सकते हैं.
खट्टी चीजें - दही खुद में ही एक खट्टा खाद्य पदार्थ है. इसके साथ और खट्टी चीजें खाने से एसिडिटी, अपच, और आंतों में सूजन हो सकती है. ये कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है.