गर्मी में भी गले में जमने लगा है कफ? जानिए कारण और आराम पाने के आसान से नुस्खे

गर्मी का मौसम हो और गले में अचानक कफ जम जाए, ये सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन आजकल ये आम हो गया है. कई लोगों को सुबह उठते ही गले में भारीपन, खराश या कफ जमा हुआ महसूस होता है, जिससे बोलने में तकलीफ और सांस लेने में भी परेशानी होती है.आप भी अगर गर्मी के दिनों में इस तरह की तकलीफ से जूझ रहे हैं, तो इन आसान नुस्खों को जरूर अपनाएं.
कफ जमने के कारण: गर्मी में अत्यधिक ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक या AC की हवा गले की नमी सुखा देती हैं, जिससे कफ जम जाता है.
नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करें: हल्का गर्म पानी और नमक मिलाकर दिन में दो बार गरारे करने से गले में जमा कफ धीरे-धीरे बाहर निकलता है और सूजन भी कम होती है.
तुलसी-अदरक की चाय पिएं: तुलसी और अदरक में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की जलन और कफ से तुरंत राहत दिलाते हैं.
भाप लेना न भूलें: दिन में एक बार गर्म पानी की भाप लेने से बंद नाक और जमा हुआ कफ ढीला पड़ता है, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है.
शहद और काली मिर्च का सेवन करें: एक चम्मच शहद में थोड़ा सा काली मिर्च मिलाकर खाने से गले की खराश कम होती है और कफ धीरे-धीरे साफ हो जाता है.
भरपूर पानी पिएं और गर्म चीजें खाएं: हाइड्रेशन बनाए रखना बेहद जरूरी है. ठंडी चीजें कम करें और हल्का गर्म खाना खाएं, ताकि कफ पतला होकर आसानी से बाहर आ सके.