✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Ginger Tea In Monsoon: बरसात में पिएं इम्यूनिटी बूस्टर चाय, बीमारियां हो जाएंगी नौ दो ग्यारह

एबीपी लाइव   |  26 Jul 2024 07:40 AM (IST)
Ginger Tea In Monsoon: बरसात में पिएं इम्यूनिटी बूस्टर चाय, बीमारियां हो जाएंगी नौ दो ग्यारह

अदरक-मुलेठी वाली चाय को इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है. आयुर्वेद में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं. अगर आप बारिश के मौसम में इस चाय को पीते हैं तो इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहेगा और बीमारियां आपको छू भी नहीं पाएंगी

1

बारिश में इम्यूनिटी कमजोर होने का खतरा रहता है. इसकी वजह से पेट, स्किन और गले में इंफेक्शन भी बढ़ जाता है. बारिश के मौसम में बार-बार खांसी-छींक आने की समस्या हो जाती है. गले में दर्द भी लगातार बना रहता है. यह तभी ठीक होगा जब इम्यूनिटी मजबूत होगी.

2

ऐसे में बरसात में आयुर्वेद इम्युनिटी बूस्टर अदरक और मुलेठी चाय की चुस्की आपके लिए फायदेमंद ( Ginger Mulethi Tea Benefits) साबित हो सकती है. आइए जानते हैं यह चाय बनाने का खास तरीका और इसके बेनिफिट्स...

3

अदरक और मुलेठी संक्रमण को दूर करने वाले माने जाते हैं. इससे इम्यूनिटी स्ट्ऱॉन्ग होती है. इन्हें मसालों के तौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने में भी इस्तेमाल किया जाता है.

4

आयुर्वेद के उपचार में भी इनका उपयोग किया जाता है. गले की खराश दूर करने में भी दोनों जड़ी-बूटी की तरह काम करते हैं.

5

अदरक में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे सर्दी और फ्लू का खतरा टलता है.जिंजरॉल में एनाल्जेसिक, एंटी बैक्टीरियल और इंफेक्शन से हुए बुखार को दूर करने के गुण मौजूद हैं. अदरक गले में खराश समेत कई समस्याओं को समाप्त कर सकता है.

6

मुलेठी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है. गले के संक्रमण को दूर कर सूजन को कम करने में मुलेठी मददगार है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • Ginger Tea In Monsoon: बरसात में पिएं इम्यूनिटी बूस्टर चाय, बीमारियां हो जाएंगी नौ दो ग्यारह
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.