एक्सप्लोरर
सिर्फ शक्कर से ही नहीं खाने की इन चीजों से भी होता है डायबिटीज होने का खतरा, आज ही कर लें पहचान
डायबिटीज में खानपान को मेंटेन रखने की जरूरत होती है. इस क्रॉनिक डिजीज में मीठी चीज खाने से मना की जाती हैं. हालांकि, कई चीजें ऐसी भी हैं, जो मीठी न होने के बावजूद ब्लड शुगर को बढ़ा सकती हैं.
क्या आप जानते हैं कि कई चीजें ऐसी होती हैं, जो मीठी न होने के बावजूद भी ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को बढ़ा देती हैं. इसकी जानकारी न होने की वजह से ज्यादातर डायबिटिक इनका सेवन करते हैं और परेशानियां बढ़ा लेते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 चीजों के बारें में जो हेल्दी दिखती हैं लेकिन चीनी की तरह ही ब्लड शुगर बढ़ा सकती है.
1/6

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जितना परहेज करेंगे, उतना ही शुगर लेवल मेंटेन रहता है. यह एक क्रॉनिक डिजीज है, जिसका इलाज नहीं है. इसे सिर्फ अच्छी लाइफस्टाइल और बेहतर खानपान से कंट्रोल किया जा सकता है. डायबिटीज के मरीजों को अक्सर मीठी चीजें खाने से मना किया जाता है.
2/6

सफेद चावल (White Rice) खाने में मीठा नहीं होता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा भी नहीं माना जाता है. इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. अगर आप रोज ज्यादा मात्रा में सफेद चावल खाते हैं तो इससे बचने की कोशिश करें.
Published at : 17 Jan 2025 09:09 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
इंडिया
क्रिकेट

























