बेफिक्र होकर खाते हैं मेयोनीज तो ध्यान दें...तुरंत छोड़ दे अपनी पसंदीदा चीज, वरना जा सकती है जान

बाजार में मिलने वाले मेयोनीज में प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इनमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट मौजूद होता है, जो शरीर में पहुंचकर फूड पॉइजनिंग, मतली, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है.
मेयोनीज में डुबा-डुबाकर सैंडविच, मोमोज, फ्रेंच फ्राइस, फिंगर चिप्स का मजा ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए. फास्टफूडस के साथ खाया जाने वाला आपका पसंदीदा मेयोनीज (Mayonnaise) सेहत के लिए नुकसानदायक हैं. इससे सेहत को खतरनाक तरीके से नुकसान पहुंच सकता है. इसे खाने से फूड पॉयजनिंग, वेट गेन, पाचन बिगड़ने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं. मेयोनीज दिल और तमाम अंगों के लिए भी हानिकारक है. आइए जानते हैं इससे दूरी क्यों बनानी चाहिए
मेयोनीज को तेल, अंडे की जर्दी, नींबू के रस या सिरके से बनाया जाता है. टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें नमक, काली मिर्च, सफेद सरसों और अन्य मसाले भी मिलाए जाते हैं. इसके पेस्ट को गाढ़ा करने तक फेंटा जाता है. बाजार में मिलने वाले मेयोनीज में कई तरह के नुकसानदायक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है. सॉर्बेट्स और बेंजोएट जैसे सबसे आम प्रिजर्वेटिव मेयोनीज बनाने में यूज किए जाते हैं.
वजन बढ़ना: ज्यादा मेयोनीज खाने से वजन बढ़ सकता है. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है, फैट भी ज्यादा पाया जाता है. जिसे खाने से पेट की चर्बी और मोटापा तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए इससे दूर ही रहना चाहिए.
कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए: मेयोनीज में सैचुरेटेड फैट काफी ज्यादा पाया जाता है. ज्यादा मेयोनीज खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाती है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का जोखिम बढ़ जाता है.
हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा : मेयोनीज की ज्यादा मात्रा ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड काफी ज्यादा होता है, जो बीपी को बढ़ाने का काम कर सकता है. इसे खाने से दिल का दौर यानी हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी खतरनाक कंडीशन पैदा हो सकती है.
ब्लड शुगर लेवल बढ़ना :अगर कोई रोज-रोज मेयोनीज का रहा है तो उसका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियां घेर सकती हैं. डायबिटीज के मरीजों को तो मेयोनीज से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.