एक्सप्लोरर
बेफिक्र होकर खाते हैं मेयोनीज तो ध्यान दें...तुरंत छोड़ दे अपनी पसंदीदा चीज, वरना जा सकती है जान
बाजार में मिलने वाले मेयोनीज में कई तरह के नुकसानदायक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है. सॉर्बेट्स और बेंजोएट जैसे सबसे आम प्रिजर्वेटिव मेयोनीज बनाने में यूज किए जाते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हैं.
बाजार में मिलने वाले मेयोनीज में प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इनमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट मौजूद होता है, जो शरीर में पहुंचकर फूड पॉइजनिंग, मतली, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है.
1/6

मेयोनीज में डुबा-डुबाकर सैंडविच, मोमोज, फ्रेंच फ्राइस, फिंगर चिप्स का मजा ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए. फास्टफूडस के साथ खाया जाने वाला आपका पसंदीदा मेयोनीज (Mayonnaise) सेहत के लिए नुकसानदायक हैं. इससे सेहत को खतरनाक तरीके से नुकसान पहुंच सकता है. इसे खाने से फूड पॉयजनिंग, वेट गेन, पाचन बिगड़ने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं. मेयोनीज दिल और तमाम अंगों के लिए भी हानिकारक है. आइए जानते हैं इससे दूरी क्यों बनानी चाहिए
2/6

मेयोनीज को तेल, अंडे की जर्दी, नींबू के रस या सिरके से बनाया जाता है. टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें नमक, काली मिर्च, सफेद सरसों और अन्य मसाले भी मिलाए जाते हैं. इसके पेस्ट को गाढ़ा करने तक फेंटा जाता है. बाजार में मिलने वाले मेयोनीज में कई तरह के नुकसानदायक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है. सॉर्बेट्स और बेंजोएट जैसे सबसे आम प्रिजर्वेटिव मेयोनीज बनाने में यूज किए जाते हैं.
Published at : 12 Nov 2024 08:21 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
टेलीविजन

























