एक्सप्लोरर
डांस आपकी हेल्थ को भी ठीक कर देता है... सिर्फ 30 मिनट का डांस कर देगा टेंशन, डिप्रेशन को गायब
Dancing Benefits:डांस मजेदार भी होता है और फायदेमंद भी. अगर आप हर दिन सिर्फ 30 मिनट ही डांस करते हैं तो अनगिनत फायदे हो सकते हैं.नाच आपके फैट को खत्म कर देता है और तनाव को भी हावी नहीं होने देता.
दिन में 30 मिनट डांस करने से होते हैं जबरदस्त फायदे
1/5

वेट होता है कम: जितना लोग डांस को एंजॉय करते हैं उतना ही यह फायदेमंद भी है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो अपना वजन कम करना चाहते हैं. डांस एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी गई है क्योंकि इसमें अच्छी खासी कैलोरी बर्न होती है और तेजी से वजन कम होता है.
2/5

दिल की सेहत होती है दुरुस्त: डांस करने से दिल की सेहत दुरुस्त होती है. जितना तेज डांस आप करेंगे, दिल भी उतनी तेजी से धड़केगा. इससे दिल मजबूत और हेल्दी बनता है. हार्ट अच्छे से काम करता है. इसलिए डांस हार्ट की हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. एक रिसर्च में पाया गया है कि ऐसे लोग जिनके हार्ट फेल हो गए थे और उन्होंने वाल्ट्जिंग की प्रैक्टिस की, उनके दिल की सेहत, सांस लेने और जीवन की गुणवत्ता साइकिल चलाने या ट्रेडमिल पर चलने वालों से बेहतर थी.
Published at : 14 Mar 2023 12:21 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट


























