Health Tips: शरीर के ऊपरी हिस्से का बढ़ गया है वजन तो इस तरीके से करें कम...

upper body weight loss tips in hindi
कई बार ऐसा होता है कि शरीर का एक हिस्सा मोटा हो जाता है और बाकी हिस्सों में कोई फर्क नहीं पड़ता है. कुछ लोगों का कमर का निचला हिस्सा मोटा हो जाता है और कभी-कभी ऊपरी हिस्सा मोटा हो जाता है.
इस तरह के लोग अक्सर अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं लेकिन होता नहीं है. ऐसे लोगों को रेगुलर एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल करनी चाहिए. ऐसे लोगों का वजन कम नहीं होता है तो आइए जानते हैं क्यों?
शरीर के ऊपरी हिस्से का मोटापा अगर सही से घट नहीं रहा है तो हम आपको बता रहे हैं खास टिप्स
वॉक करने से ओवर ऑल हेल्थ में काफी ज्यादा फायदा पहुंचता है. रोजाना वॉक करने से शरीर का पूरा वजन कंट्रोल में रहता है. आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं.
पीट के बल लेटे और डंबल्स और हाथों के जरिए एक्सरसाइज करें. डंबल को धीरे-धीरे अपने मुंह के करीब लाएं. इस एक्सरसाइज में पोजिशन का ख्याल रखें. इससे आपके पूरे शरीर का एक्सरसाइज होता है.