✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए खाएं ये 7 बीज, दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी होगा कम

मीनू झा   |  02 Sep 2025 05:28 PM (IST)
हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए खाएं ये 7 बीज, दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी होगा कम

तनाव भरी दिनचर्या की वजह से दिल की बीमारियां बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. खासकर हार्ट ब्लॉकेज और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. लेकिन कुछ नेचुरल बीज को अपनी डाइट में शामिल करके दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सकता है.

1

अलसी के बीज: अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं. इन्हें रोजाना स्मूदी या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं.

2

चिया सीड्स: चिया सीड्स फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत हैं. ये ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं और हार्ट ब्लॉकेज बनने से रोकते हैं. सुबह पानी में भिगोकर पीना बेहद फायदेमंद है.

3

कद्दू के बीज: कद्दू के बीज मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं. ये दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं.

4

सूरजमुखी के बीज: सूरजमुखी के बीज विटामिन E और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत हैं. ये धमनियों में जमा फैट को कम करके ब्लॉकेज को साफ करने में मदद करते हैं.

5

तिल के बीज: तिल के बीज कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी कम करते हैं. सर्दियों में इसका सेवन दिल के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद है.

6

मूगफली बीज: मूंगफली प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और विटामिन B से भरपूर होती है. रोजाना सीमित मात्रा में मूंगफली खाने से दिल की सेहत बेहतर रहती है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है.

7

मेथी के बीज: मेथी के बीज शरीर को डिटॉक्स करते हैं और ब्लड शुगर के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करते हैं. इन्हें भिगोकर या अंकुरित करके खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए खाएं ये 7 बीज, दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी होगा कम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.