दिन में कई कप चाय आपके शरीर में कर देगा इस विटामिन की कमी, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

सुबह की शुरुआत हो या शाम का थकान भरा समय, एक कप गरमागरम चाय मूड फ्रेश कर देती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन में कई कप चाय पीने की आदत धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से कमजोर बना सकती है? खासतौर पर यह एक जरूरी विटामिन की कमी कर देती है, जिसकी वजह से थकान, कमजोरी और स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ने लगती हैं.
ज्यादा चाय से घटता है विटामिन B12: चाय में मौजूद टैनिन्स शरीर में विटामिन B12 को कम कर देता है. यही वजह है कि ज्यादा चाय पीने वालों में अक्सर इस विटामिन की कमी देखी जाती है.
विटामिन B12 की कमी और कमजोरी: जब शरीर में B12 की कमी हो जाती है तो सबसे पहला असर एनर्जी लेवल पर दिखता है. आपको जल्दी थकान होने लगती है और शरीर सुस्त महसूस करने लगता है.
याददाश्त और दिमाग पर असर: B12 की कमी दिमाग और नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करती है. लगातार चाय पीने से याददाश्त कमजोर होने लगती है और फोकस करना मुश्किल हो जाता है.
खून की कमी का खतरा: विटामिन B12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण प्रभावित होता है, जिससे एनीमिया की समस्या हो सकती है. इसके लक्षणों में कमजोरी, चक्कर आना और चेहरा पीला पड़ना शामिल है.
हड्डियों और मांसपेशियों पर असर: ज्यादा चाय पीने से B12 की कमी हड्डियों और मांसपेशियों को कमजोर बना सकती है. धीरे-धीरे जोड़ों में दर्द और बॉडी पेन बढ़ने लगता है.
कैसे बचकर रहें: दिनभर में 1 से 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं. साथ ही, अपने आहार में दूध, अंडे, पनीर, दही और हरी सब्जियां शामिल करें ताकि B12 की कमी पूरी हो सके.
पाचन पर पड़ता है असर: B12 की कमी पाचन तंत्र को भी प्रभावित करती है. ज्यादा चाय पीने से पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है.