Diabetes: डायबिटीज पेशेंट जरूर करें दालचीनी का सेवन, शुगर लेवल रहेगा बराबर

दालचीनी का रोजाना सेवन करने से डायबिटीज पेशेंट का शुगर लेवल बराबर रहता है और इससे वे तंदुरुस्त रहते हैं.
कम उम्र से ही लोगों को डायबिटीज जैसी समस्या होने लगी है, ऐसे में ब्लड शुगर बढ़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए अभी तक कोई ट्रीटमेंट नहीं आया है, लेकिन शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं.
दालचीनी में मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम भी पाया जाता है, जो दिल की धड़कन को स्वस्थ रखता है और बीमारियों से बचाता है.
आप दालचीनी का पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ पी सकते हैं. इसके अलावा इसका सेवन चाय, काढ़ा और फलों के साथ किया जाता है.
कुछ लोगों को दालचीनी के इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है, अगर ऐसा होता है तो इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें.