डायबिटीज होने पर इन 7 चीजों का करें सेवन, कंट्रोल करने में मिलेगी सहायता
मेथी के दाने: मेथी के दाने डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे आसान घरेलू नुस्खा माने जाते हैं. इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद है.
दालचीनी: दालचीनी शुगर लेवल को नैचुरली कम करने में मदद करती है. इसमें मौजूद बायोएक्टिव यौगिक (bioactive compounds) इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर को बैलेंस करते हैं.
करेला: करेला भले ही कड़वा हो, लेकिन डायबिटीज़ के मरीजों के लिए यह किसी औषधि से कम नहीं है. इसमें पोलिपेप्टाइड पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कम करने में मदद करते हैं.
ओट्स: नाश्ते में ओट्स का सेवन डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद फाइबर और बीटा-ग्लूकन पाचन को धीमा करते हैं और ब्लड शुगर स्पाइक होने से रोकते हैं.
ग्रीन टी: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन डायबिटीज़ के खतरे को भी कम करता है.
अमरूद: अमरूद में फाइबर और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यह पाचन सुधारने के साथ-साथ शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है. शुगर के मरीजों के लिए अमरूद खाना बेहद हेल्दी माना जाता है.
अलसी के बीज: अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं.