✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

गर्मियों में लू से बचने के लिए पिएं ये खास तरह के ड्रिंक्स, लंबे समय तक रहेंगे हाइड्रेट

मीनू झा   |  03 Apr 2025 02:46 PM (IST)
गर्मियों में लू से बचने के लिए पिएं ये खास तरह के ड्रिंक्स, लंबे समय तक रहेंगे हाइड्रेट

अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है, ऐसे में अब गर्मी लगातार तेजी से बढ़ने वाली है. बढ़ते गर्मी में लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती है, जिसमें लू और डिहाइड्रेशन की परेशानी शामिल है. दरअसल, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आप कुछ खास तरह के ड्रिंक्स का सेवन करके खुद को लू से सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानते हैं गर्मियों में लू से बचने के लिए कौन सा ड्रिंक पिएं?

1

बेल का शरबत - बेल गर्मियों में आपको लू से बचाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत कर सकती है. साथ ही यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है.

2

खस का शरबत - खस के बीज शरीर को ठंडा रखते हैं, जिससे लू से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. इसे दूध या पानी के साथ मिलाकर पिया जा सकता है.

3

आम पन्ना - गर्मियों में लू से बचने के लिए आम पन्ना सबसे असरदार हो सकता है. कच्चे आम से बना यह ड्रिंक शरीर को ठंडक पहुंचाता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है. इसमें पुदीना, भुना जीरा और काला नमक होता है, जिससे इसका स्वाद और फायदे बढ़ जाते हैं.

4

सत्तू का शरबत - सत्तू शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने वाला ड्रिंक है, जिससे आप खुद को लू से भी बचा सकते हैं. इसके साथ ही यह डिहाइड्रेशन से भी आपको सुरक्षित रख सकता है और पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है.

5

नींबू पानी - लू से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. यह शरीर को तुरंत ठंडक देता है और एनर्जी बूस्टर की तरह कार्य करता है. नींबू में मौजूद विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स को लू से सुरक्षित रख सकता है.

6

नारियल पानी - गर्मियों में लू से बचने के लिए नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. यह नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप इसे दिन में 1-2 बार पी सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • गर्मियों में लू से बचने के लिए पिएं ये खास तरह के ड्रिंक्स, लंबे समय तक रहेंगे हाइड्रेट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.