चाय पीने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना बीमार होने से आपको कोई नहीं बचा सकता

चाय पीने के बाद न करें ये काम.
चाय ज्यादातर लोगों के डेली रूटीन का एक जरूरी हिस्सा होता है. इसके बिना न सुबह होती है और ना ही शाम होती है. लेकिन बिज़ी शेड्यूल की वजह से लोग चाय पीने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है.
कुछ लोगों को कहीं निकलने की इतनी जल्दी होती है कि वे चाय पीने के तुरंत बाद बाथरूम की ओर दौड़ने लगते हैं और नहाने की गलती कर बैठते हैं.
अगर आप भी चाय पीने के बाद नहाते हैं तो आपको आज से ही ऐसा करना बंद कर देना चाहिए. क्योंकि इससे आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है.
दरअसल चाय गर्म होती है. इसे पीने के बाद हमारे शरीर भी कुछ समय के लिए गर्म रहता है. जबकि नहाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी ठंडा होता है. अब आप खुद ही सोच लीजिए कि ठंडी और गर्म चीज जब एक दूसरे के संपर्क में आएगी तो शरीर का क्या हाल होगा? बेशक आप बीमार पड़ जाएंगे. आपको सर्द-गर्म हो सकता है.
सिर्फ इतना ही नहीं, सर्दी, जुकाम और खांसी के साथ-साथ आपको फीवर भी हो सकता है. यही वजह है कि किसी को भी चाय पीने के तुरंत बाद नहाने की गलती नहीं करनी चाहिए. आप या तो चाय पीने से पहले नहाएं या फिर चाय पीने के 30-45 मिनट के बाद नहाएं. ऐसा करने से बीमार पड़ने की संभावना काफी कम हो जाएगी.