✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Arthritis: सर्दियों में बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, जानिए स्वामी रामदेव से बचाव के उपाय

एबीपी लाइव   |  07 Jan 2025 06:40 PM (IST)
Arthritis: सर्दियों में बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, जानिए स्वामी रामदेव से बचाव के उपाय

ठंड इस कदर बढ़ गई है कि पहाड़ों से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है. पहाड़, पार्क और डल झील सब जम गए हैं. चप्पू से बर्फ तोड़कर नाव चलानी पड़ रही है और हड्डियों के पिघलने में जो ठंड बढ़ गई है. उससे कंधे, गर्दन, रीढ़ और कलाइयों के जोड़ भी जाम हो रहे हैं.जोड़ों को अकड़ने से बचाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ व्यायाम जरूर करने चाहिए.

1

सर्दियों में जोड़ क्यों अकड़ जाते हैं. दरअसल, गिरते तापमान में नसें सिकुड़ने लगती है जिसके कारण जोड़ों में खून की आपूर्ति कम हो जाती है. नतीजतन, दर्द और अकड़न के साथ-साथ घुटने भी जाम होने लगते हैं. ऊपर से जिन लोगों को गठिया है, उनके लिए उठना, बैठना, चलना-फिरना किसी सजा से कम नहीं है और देश में ऐसे 22 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं. इनमें 15 करोड़ से ज्यादा लोग घुटनों की समस्या से जूझ रहे हैं. इनमें बुजुर्गों की संख्या बेशक अधिक है. लेकिन 20-22 साल आयु वर्ग के युवाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है.

2

इस ठंड में बुजुर्गों को खास ख्याल रखने की जरूरत है और जो लोग अधेड़ हैं, उन्हें भी अपने जोड़ों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर देने चाहिए. नहीं तो आने वाले समय में उनके घुटनों को भी खतरा बढ़ जाएगा.

3

रिसर्च बता रहे हैं कि अगले 25 सालों में 60 से ज्यादा उम्र वालों की आबादी 15 करोड़ से बढ़कर 25 करोड़ हो जाएगी. देखिए, बूढ़े हों या जवान योग हर किसी की हड्डियों के लिए वरदान है. तो आइए विश्व प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव से जानें बच्चों और बड़ों के जोड़ों को ठंड के प्रकोप से बचाने के उपाय.

4

गठिया का दर्द - भारत में 5 में से 1 को हड्डी की बीमारी है, बुजुर्गों के साथ-साथ युवा भी गठिया से पीड़ित हैं.

5

इस दर्द राहत पाना चाहते हैं तो अजवाइन, लहसुन, मेथी, सोंठ, हल्दी, निर्गुंडी और पारिजात को अच्छी तरह से फेंटकर रस निकाल लें.

6

इस रस को सरसों या तिल के तेल में उबालें. इस घर में बने तेल से शरीर के दर्द वाले हिस्सों पर मालिश करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • Arthritis: सर्दियों में बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, जानिए स्वामी रामदेव से बचाव के उपाय
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.