एक्सप्लोरर
चिलचिलाती गर्मी से हैं परेशान? इन 6 स्वादिष्ट ड्रिंक से तुरंत खुद को करें शांत
गर्मियों में ठंडा और हेल्दी जूस तो सभी पीते हैं, लेकिन सही समय और मात्रा जानना जरूरी है. आपको ये 6 जूस जो गर्मी से राहत देंगे, बस सेवन करने का तरीका जान लीजिए.
गर्मियों में हर किसी की हालत एक जैसी हो जाती है. ऐसे मौसम में अगर कुछ सच में राहत देता है, तो वो है, ठंडा-ठंडा, हेल्दी जूस. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूस पीने का एक सही समय और सही मात्रा होती है? क्योंकि अगर इन्हें गलत समय पर पिया जाए, तो फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.
1/6

बेल का शरबत: सुबह खाली पेट या दोपहर के खाने से पहले बेल का शरबत पिया जा सकता है. लेकिन इसे सिर्फ 1 गिलास पीना चाहिए. ये पेट की जलन, एसिडिटी और कब्ज में राहत देता है.
2/6

आम का जूस: आम का जूस गर्मियों में काफी राहत देता है. ये सभी को स्वादिष्ट भी लगता है. लेकिन इसे 1 गिलास से ज्यादा नहीं पीना चाहिए और दिन के वक्त इसे पी सकते हैं.
3/6

नारियल पानी: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच नारियल पानी पी सकते हैं. 1 नारियल का पानी आपके लिए काफी है. ये शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाता है.
4/6

खीरे का जूस: जैसे AC ठंडक देता है, वैसे ही खीरे का जूस शरीर को ठंडा करता है. दिन का खाना खाने से 30 मिनट पहले 1 ग्लास पी सकते हैं. ये त्वचा की चमक बढ़ाता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता.
5/6

तरबूज का जूस: इसे आप दोपहर 12 से 3 बजे के बीच पी सकते हैं. इसका 1 ग्लास आपको तरोताजा कर देगा. साथ ही शरीर को ठंडा रखेगा और डिहाइड्रेशन से बचाएगा.
6/6

आम पन्ना: झुलसती गर्मी में स्वाद और सेहत का मसाला आम पन्ना शरीर को ठंडा करेगा. दोपहर के खाने से 30 मिनट पहले इसे पी सकते हैं. इसे 1 छोटा गिलास पी सकते हैं. ये आपको लू से बचाता है और पाचन ठीक रखता है.
Published at : 22 Jun 2025 03:34 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement

























