✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्रैश डाइट करने के 6 बड़े नुकसान, जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे

मीनू झा   |  28 Jul 2025 06:01 PM (IST)
क्रैश डाइट करने के 6 बड़े नुकसान, जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे

वजन तेजी से कम करना आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में एक ख्वाहिश बन चुकी है. लोग जल्दी रिजल्ट के लिए क्रैश डाइट का सहारा लेते हैं. यानी बेहद कम कैलोरी वाला खान-पान अपनाना. सोशल मीडिया और फिटनेस ट्रेंड्स ने इसे और भी बढ़ावा दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है?

1

एनर्जी लेवल में भारी गिरावट: क्रैश डाइट करने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी और पोषण नहीं मिलता, जिससे एनर्जी लेवल गिर जाता है. आप हर समय थका-थका महसूस करते हैं और कोई भी काम करने में मन नहीं लगता.

2

मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है: जब शरीर को पर्याप्त खाना नहीं मिलता तो वह सेव मोड में चला जाता है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. इससे वजन घटने की प्रक्रिया और मुश्किल हो जाती है.

3

हार्मोनल असंतुलन: एक्स्ट्रीम डाइटिंग से शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

4

इम्यून सिस्टम कमजोर होता है: जब शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता, तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. इससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है और संक्रमण जल्दी पकड़ लेते हैं.

5

मांसपेशियों में दिक्कत: वजन तेजी से कम होता तो है, लेकिन फैट के साथ-साथ मांसपेशियां भी गलने लगती हैं. इससे बॉडी स्ट्रेंथ कम होती है और शरीर कमजोर महसूस करने लगता है.

6

वजन दोबारा बढ़ने का खतरा: क्रैश डाइट से जो वजन कम होता है, वो लंबे समय तक टिकता नहीं. जैसे ही आप नॉर्मल खाना शुरू करते हैं, वजन दोगुनी तेजी से वापस आ सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • क्रैश डाइट करने के 6 बड़े नुकसान, जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.