PHOTOS: ट्रेन कोच में शुरू हुआ ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स’, शानदार लुक और बेहतरीन खान पान की सुविधा

train-1
नागपुर स्टेशन के बाहर एक रिटायर रेल कोच में “रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स” शुरू किया गया है. इस रेस्टोरेंट को स्थानीय संस्कृति के आधार पर डेकोरेट किया गया है. नमकीन (स्नैक्स) व मिठाई के लिए मशहूर हल्दीराम ने इस रेल कोच में अपना रेस्टॉरेंट खोला है.
'रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स' नागपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी प्रवेश द्वार के निकट स्थित है. इस रेल कोच रेस्टोरेंट में 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. “रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स” में एक शानदार डाइनिंग हाल बनाया गया है. इसमें नॉर्थ और साउथ इंडिया सहित सब तरह की डिशेज़ उपलब्ध होंगी.
ये रेस्टोरेंट चौबीस घंटे और सातों दिन खुला रहेगा. इसका रेलवे यात्रियों के साथ ही आम नागरिक भी आ सकते हैं.
इस रेस्टोरेंट को शाही लुक दिया गया ताकि यहां आने वाले रेलवे के शुरुआती दिनों के उन कोच का अनुभव ले सकें जिसमें अन्य सुविधाओं के साथ ही सभी तरह का खान-पान उपलब्ध रहता था. हालांकि उस वक्त ऐसे कोच या ट्रेन में सिर्फ शाही परिवार के सदस्य या रसूखदार लोग सफर करते थे.