✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Mango Cheese and Avocado Salad: एक ही तरह के सलाद खाकर हो गए हैं बोर, तो बनाएं ये मैंगो का स्पेशल सलाद

ABP Live   |  24 May 2023 08:32 PM (IST)
Mango Cheese and Avocado Salad: एक ही तरह के सलाद खाकर हो गए हैं बोर, तो बनाएं ये मैंगो का स्पेशल सलाद

एवाकाडो सलाद रेसिपी

1

किसने कहा सलाद उबाऊ होते हैं? मैंगो चीज़ और एवोकाडो सलाद तीन अलग-अलग स्वादों से भरा हुआ है. जो एक साथ मिलकर एक अनूठा स्वाद देता है. इस सलाद को मैरिनेट करने के लिए आपको बस डजैतून का तेल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च चाहिए. इसे बनाने के लिए आम, एवोकैडो, चीज़, अरुगुला लेट्यूस की जरूरत पड़ेगी. इसके बाद सलाद को फाइनल टच देने के लिए कॉर्न से गार्निश किया जाता है. आप इस स्वादिष्ट सलाद को नाश्ते के रूप में तब खा सकते हैं जब आपका कुछ स्वादिष्ट और स्वस्थ खाने का मन कर रहा तब. इस रेसिपी में इस्तेमाल किया जाने वाला चीज़ बोक्कोनसिनी चीज़ है, जो इस सलाद रेसिपी के लिए अच्छा है.

2

आम और एवोकाडो को छीलकर काट लें. आम, एवोकाडो और बोकोनसिनी चीज़ को 3 अलग-अलग छोटे आकार के कटोरे में रखें.एक छोटे कटोरे में, जैतून का तेल, नींबू का रस और नमक और काली मिर्च मिलाकर मसाला तैयार करें.

3

कटे हुए एवोकैडो के ऊपर 2/3 मैरिनेड डालें और इसे रेफ्रिजरेटर में 10 से 15 मिनट के लिए ठंडा होने दें. मैरिनेड के बचे हुए 1/3 भाग को दो भागों में विभाजित करें और समान रूप से चीज़ स्लाइस और आम के टुकड़ों पर डालें.

4

एक स्टील के गोल सांचे का उपयोग करके सीधे प्लेट में सेट करें, एवोकाडो की परत से शुरू करें, फिर पनीर की परत और अंत में आम.ऊपर से अरुगुला लेट्यूस, अमेरिकन कॉर्न या अपनी पसंद के अनुसार गार्निश करें और ठंडा परोसें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • फ़ूड
  • Mango Cheese and Avocado Salad: एक ही तरह के सलाद खाकर हो गए हैं बोर, तो बनाएं ये मैंगो का स्पेशल सलाद
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.