Diwali 2023: दिवाली पार्टी के लिए घर पर तैयार करें 'दही कबाब', आपके गेस्ट भी बोल पड़ेंगे Wow

दही कबाब रेसिपी
दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू है. हर कोई अपने-अपने हिसाब से तैयारी में जुटा हुआ है. अगर आप भी दिवाली पर कुछ खास करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं यह खास रेसिपी. यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी ज्यादा हेल्दी भी है. सबसे अच्छी और खास बात यह है कि आज हम आपको ऐसे कबाब की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसके बीच में पनीर की स्टफिंग की हुई है.
इन कबाबों में एक खास तरह की सुगंध के लिए इसे घी में पकाया गया है. आप इसे डिनर और लंच से लेकर शाम के नाश्ते में भी परोस सकते हैं. इस शानदार कबाब को आप पुदीने की चटनी के साथ परोस सकते हैं. इस दिवाली इस रेसिपी को एक बार जरूर आजमाएं.
एक कटोरे में दही लें, उसमें बेसन, गरम मसाला, सफेद मिर्च पाउडर, इलायची पाउडर, मुरब्बा और नमक डालें. बहुत अच्छा मिश्रण दीजिए.
मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें. अब हर हिस्से में पनीर भरें. अपने हाथों को पानी से गीला कर लीजिए, एक हिस्सा उठाइए और हल्के हाथ से कबाब के आकार में (एक सेंटीमीटर मोटा गोल) बेल लीजिए. इसी तरह बाकी कबाब भी तैयार कर लीजिए.
एक पैन में थोड़ा घी डालें और गर्म होने दें. इसमें कबाब डालें और कुछ देर तक पैन में कबाब भून लें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.
गरम-गरम कबाब को पुदीने की चटनी या सॉस के साथ परोसें.