Beetroot Kheer: इस रेसिपी की मदद से घर पर बनाएं ये खास चुकंदर की खीर

आप कम समय में घर पर चुकंदर की खीर बना सकते हैं. यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी गई है.
अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी पीना चाहते हैं, तो घर पर चुकंदर की खीर बना सकते हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान होता है.
चुकंदर की खीर बनाने के लिए चुकंदर को छील कर उसे कद्दूकस कर लें और दूसरी तरफ एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबाल लें.
जब दूध अच्छी उबल जाए, तो इसमें चावल को डालकर कुछ समय तक पका लें. अब एक पैन में घी को डालकर गर्म कर लें
इस पैन में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डाल दें, जब यह अच्छी तरह भून जाए, तो इसे उबले हुए दूध में डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
इसे अच्छी तरह पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर और दूध मसाला पाउडर डालकर थोड़ी देर तक चम्मच की मदद से घुमाते रहे.
अब आपकी खीर तैयार हो गई है. आप इसे एक कटोरी में निकालकर ऊपर से कुछ ड्राई फ्रूट डालकर सर्व कर सकते हैं.