✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Fathers Day Special Recipes: Sunday भी है और फादर्स डे भी... पापा को बनाकर खिलाइए ये डिश, खुश हो जाएगी आपकी दुनिया

कविता गाडरी   |  21 Jun 2026 09:22 AM (IST)
Fathers Day Special Recipes: Sunday भी है और फादर्स डे भी... पापा को बनाकर खिलाइए ये डिश, खुश हो जाएगी आपकी दुनिया

Fathers Day Special Recipes: कल यानी 21 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा. हर साल फादर्स डे जून के तीसरे सप्ताह में मनाया जाता है. वहीं इस दिन बच्चे अपने पिता को स्पेशल फील कराने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. कई बच्चे इस दिन पिता को गिफ्ट देते है तो कई अपने पिता के साथ समय बिताते हैं. वहीं कई बच्चे अपने पिता को स्पेशल फील कराने के लिए उनकी मनपसंद चीज भी बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार फादर्स डे पर अपने पिता को अच्छी डिशेज बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप इस फादर्स डे पर अपने पिता को कौन सी डिशेज बनाकर खिला सकते हैं.

1

फादर्स डे पर दिन की शुरुआत गार्लिक बटर टोस्ट से आप कर सकते हैं . बटर और लहसुन के फ्लेवर के साथ तैयार यह डिश नाश्ते के लिए अच्छी मानी जाती है. ऊपर से स्क्रैम्बल्ड एग्स डालकर इसे और भी टेस्टी बनाया जा सकता है. चाय या कॉफी के साथ आप इसे अपने पापा को सर्व करके फादर्स डे की सुबह खास बना सकते हैं.

2

वहीं अगर आपके पापा को स्नैक्स पसंद है, तो चीजी स्वीट पोटैटो फ्राइज एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. शकरकंद के फ्राइज को मसाले के साथ बैक किया जाता है और ऊपर से चीज डालकर सर्व किया जाता है. यह डिश टेस्टी और हेल्दी दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन मानी जाती है.

3

वहीं क्रिस्पी और चीजी स्नैक्स पसंद करने वालों के लिए पोटैटो चीज शॉट्स अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आलू और चीज के साथ तैयार होने वाली यह डिश बाहर से कुरकुरी और अंदर से बहुत सॉफ्ट होती है, शाम की चाय के साथ आप इसे खाने का अपने पिता के साथ आनंद उठा सकते हैं.  

4

इसके अलावा फादर्स डे पर आप अपने पिता को पनीर टिक्का भी बनाकर खिला सकते हैं. पनीर टिक्का आप अपने पिता के साथ-साथ दूसरे घर वालों को भी खिला सकते हैं, जिससे यह आपका फैमिली टाइम भी हो जाएगा. वहीं इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं पड़ती और यह कम समय में झटपट बनकर भी तैयार हो जाता है.

5

इसके अलावा अगर आप अपने पिता को और ज्यादा स्पेशल फील करना चाहते हैं, तो आप उनके लिए घर पर ही केक भी बना सकते हैं. आप फादर्स डे पर आप अपने पिता के लिए चॉकलेट केक बना सकते हैं, क्योंकि इस घर पर बनाना भी आसान होता है और यह लगभग हर किसी को पसंद आता है.

6

अगर आप अपने पापा को कुछ हटके ट्राई कराना चाहते हैं तो आप उनके लिए चीज व्हाइट सॉस पास्ता भी बना सकते हैं. यह पास्ता खाने में बहुत टेस्टी होता है और इसे बनाने में ज्यादा सामान की जरूरत ही नहीं पड़ती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • फूड
  • Fathers Day Special Recipes: Sunday भी है और फादर्स डे भी... पापा को बनाकर खिलाइए ये डिश, खुश हो जाएगी आपकी दुनिया
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.