Mango: जल्दी खराब होने लगते हैं आम, तो इस तरह स्टोर करके रखें लंबे समय तक फ्रेश

आम को लंबे समय तक रखना है फ्रेश, तो इन टिप्स को करें फॉलो
आम का मौसम आ गया है और हर दिन इसका आनंद लेने के लिए लोगों ने टोकरी में आम जमा करना शुरू कर दिया है. हालांकि, कई बार आम जल्दी से खराब होने लगते हैं. इन आमों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए हम आपको कुछ स्मार्ट टिप्स बताने जा रहे हैं.
रेफ्रिजरेट- पकने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए आमों को रेफ्रिजरेटर में 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच के तापमान पर स्टोर करें. इससे आम कई दिनों तक फ्रेश रह सकते हैं.
पेपर बैग- अतिरिक्त नमी को सोखने और फल को और पकने से रोकने के लिए आमों को पेपर बैग में रखें. इससे यह जल्दी सड़ते नहीं हैं.
फ्रीज- लंबी शेल्फ लाइफ के लिए, आमों को छीलकर टुकड़ों में काट लें और उन्हें फ्रीजर में, फ्रीजर-सेफ बैग में स्टोर करें.
ठीक से अलग रखें- एथिलीन गैस के कारण खराब होने से बचाने के लिए पके और कच्चे आमों को अलग कर लें इसके बाद स्टोर करें, जिससे यह लंबे समय तक फ्रेश रह सकते हैं.
एयरटाइट कंटेनर- फलों को टुकड़ों में काट लें और कन्टैमिनेट और खराब होने से बचाने के लिए इसे अपने रेफ्रिजरेटर में एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें.