Happy Fathers Day 2026: इस फादर्स डे पापा को देना चाहते हैं खास सरप्राइज? ये बजट फ्रेंडली आडियाज आएंगे काम

Fathers Day Gift Idea: हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है. इस बार यह दिन कल यानी 21 जून को मनाया जाएगा. फादर्स डे बच्चों का अपने पिता के प्रति आभार जताने का एक खास दिन माना जाता है. कई लोग अपने पिता की मेहनत, त्याग और प्यार को शब्दों में बयां नहीं कर पाते हैं. ऐसे में फादर्स डे के खास मौके पर लोग अपने पिता खास तोहफा दे सकते हैं जो उनके चेहरे पर स्माइल ले आए. हालांकि हर किसी का बजट महंगे गिफ्ट खरीदने का नहीं होता है, लेकिन अब आप कम बजट में भी अपने पापा को फादर्स डे पर खास सरप्राइज दे सकते हैं.
अगर आपके पापा की सुबह चाय या कॉफी के बिना नहीं होती है, तो इस फादर्स डे आप पर्सनलाइज्ड कॉफी मग अपने पापा को गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें उनकी फोटो, कोई खास मैसेज या बेस्ट डेड जैसी लाइन प्रिंट करवा सकते हैं. यह ऐसा गिफ्ट होगा जो रोजाना इस्तेमाल में भी आएगा और उन्हें आपकी याद भी दिलाएगा.
इसके अलावा पिता और बच्चों की यादों से जुड़ा एक फोटो फ्रेम हमेशा खास माना जाता है. बचपन से लेकर आज तक की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को एक प्रेम में सजा कर भी आप अपने पापा को गिफ्ट कर सकते हैं. यह गिफ्ट घर की सजावट का हिस्सा भी बनेगा और पुरानी यादों को भी ताजा रखेगा.
वॉलेट एक ऐसा गिफ्ट है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति रोज करता है. बाजार में 500 से 1000 रुपये के बजट में कई अच्छे और प्रीमियम दिखने वाले वॉलेट मिलते हैं, जो आप इस फादर्स डे पर अपने पापा को गिफ्ट कर सकते हैं.
अगर आपके पापा को पढ़ने का शौक है, तो आप उनकी पसंदीदा किताब या मोटिवेशनल डायरी भी उन्हें गिफ्ट में दे सकते हैं. किताबें न केवल एंटरटेन करती है बल्कि नई सोच और प्रेरणा भी देती है. इसके साथ एक छोटा सा हैंड रिटन मैसेज भी लिख कर दे सकते हैं, जो इस गिफ्ट को और खास बना देगा.
कम बजट में भी खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आप अपने पापा को पर्सनलाइज्ड की चैन भी गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें आपके पापा का नाम, फोटो या कोई यादगार तारीख आप ऐड करवा सकते हैं. यह गिफ्ट छोटा जरूर होगा, लेकिन इसे इमोशनल रूप से बहुत खास माना जाएगा.
किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे खास गिफ्ट वहीं होता है जो उसकी पसंद और शौक से जुड़ा हो. अगर आपके पापा को गार्डनिंग, कुकिंग या स्पोर्ट्स पसंद है तो उसी से जुड़ा कोई गिफ्ट भी आप अपने पापा को दे सकते हैं.
इसके अलावा कई बार सबसे ज्यादा खुशी महंगे गिफ्ट नहीं बल्कि दिल से की गई छोटी कोशिश देती है. ऐसे में एक हैंड रिटन नोट, स्क्रैपबुक या खुद से तैयार किया छोटा गिफ्ट बॉक्स भी आप अपने पापा को इस फादर्स डे पर दे सकते हैं. इसमें आप उनकी पसंदीदा चॉकलेट, फोटो और छोटे-छोटे मैसेज भी लिख सकते हैं.