कैसे पहचानें कपड़े ब्रांडेड हैं या नहीं? यहां जानें आसान तरीके

What Is The Difference Between Branded And Non-Branded Clothes
ब्रांडेड कपड़े हर जगह नहीं बल्कि चुनिंदा शोरुम या एक्सक्लुसिव शोरुम में ही मिलते हैं. आपको इस बात के लिए जागरुक होना चाहिए कि आप किस ब्रांड के कपड़े खरीद रहे हैं.
ब्रांडेड कपड़ों में लेबल जरुर होता है, और लेबल हमेशा अंदर की तरफ लगा रहता है और नकली कपड़ों में लेबल बाहर की तरफ से लगा रहता है.
ब्रांडेड बैग्स, जूते या कोई भी अन्य सामान को लेते समय उनकी फिनिशिंग को ध्यान से चेक करें. ब्रांडेड चीजें क्वालिटी फिनिशिंग वाली होती हैं. नकली सामानों में क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता.
सिलाई के मामले में भी ब्रांडेड कपड़ों की अपनी क्वालिटी होती है. सिलाई के खुलने या खराब होने का डर नहीं होता है. नकली कपड़ों में सिलाई बहुत ही कमजोर होती है और कभी भी धोखा दे सकती है.
ब्रांडेड कपड़ों की खास बात होती है, एक तो वो अनफिट नहीं होते हैं उनकी फिटिंग तक़रीबन परफेक्ट होती है. कुछ ही साइज ऐसी होती हैं जिनमें फिटिंग कराने की जरुरत पड़ती है. उन्हें पहन कर ट्राय करने से आपको पता लग जाएगा.
कोई भी ब्रांडेड कपड़े लेने से पहले सबसे पहले ये देखें कि आप ये कपड़े किस जगह से ले रहे हैं. दरअसल, कई बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जिनके कपड़े हर दुकान पर नहीं मिलते, जबकि उनके आधिकारिक स्टोर्स पर ही मिलते हैं.
कई बार लोग भारी डिस्काउंट का हवाला देते हुए ब्रांडेड कपड़ों की जगह अन्य कपड़े सस्ते में बेचते हैं. लेकिन लुई वितों, गूची जैसे ब्रांड कभी भी 20 से 30 फीसदी से ज्यादा की छूट नहीं देते हैं. इसलिए अगर कोई इंटरनेशनल ब्रांड पर भारी छूट देकर कपड़े बेच रहा है तो उसमें कोई ना कोई संदेह है.