Bollywood Bridal Sarees: ऐश्वर्या से लेकर दीपिका तक! बॉलीवुड एक्ट्रेस की करोड़ों की साड़ियों का क्या है असली सच?

बॉलीवुड सितारों और अमीर परिवारों की दुल्हनों की साड़ियों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर करोड़ों के दावे किए जाते हैं. लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग होती है. असल में इन साड़ियों की कीमत उनके कारीगरी, दुर्लभ कपड़े और महीनों की मेहनत से तय होती है.
ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की साड़ी आज भी सबसे चर्चित मानी जाती है. साल 2007 में उन्होंने जो कांजीवरम पहनी थी, उसमें असली सोने के धागों का इस्तेमाल हुआ था. इसके साथ क्रिस्टल का काम इसे और खास बनाता है.
उर्वशी रौतेला का अंदाज बिल्कुल अलग है। उनकी साड़ियां पारंपरिक कम और मॉडर्न ज्यादा होती हैं. भारी मेटल वर्क और डिजाइनर ज्वेलरी के कारण उनकी साड़ियों की कीमत लाखों में पहुंच जाती है.
आलिया भट्ट ने अपनी शादी में सादगी भरा लुक चुना था. उन्होंने हल्के रंग की साड़ी पहनी, जिसमें बारीक हाथ से कढ़ाई की गई थी. दिखने में सिंपल लेकिन बनाने में बेहद मेहनत लगी थी.
शिल्पा शेट्टी की शादी की साड़ी भी काफी खास रही थी. लाल रंग की इस साड़ी में हजारों क्रिस्टल और बारीक जड़ाई का काम किया गया था. पारंपरिक और ग्लैमरस लुक का शानदार मेल इसमें दिखता है.
दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में पारंपरिक कांजीवरम साड़ी पहनी थी. इसमें सोने की जरी और खास डिजाइन का काम था. यह साड़ी उनकी पारंपरिक जड़ों को खूबसूरती से दिखाती है.
इन सभी साड़ियों को देखने के बाद एक बात साफ है कि ये सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि कला का नमूना हैं. हर साड़ी के पीछे महीनों की मेहनत और परंपरा जुड़ी होती है, जो इसे खास बनाती है.