✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बदलते मौसम में बैठ गया है गला तो आजमाएं ये 5 नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

एबीपी लाइव   |  20 Jul 2025 01:04 PM (IST)
बदलते मौसम में बैठ गया है गला तो आजमाएं ये 5 नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

बदलते मौसम के साथ सर्दी जुकाम गले में खराश और बैठा हुआ गला आम समस्या बन जाती है. सुबह-सुबह गले में चुभन महसूस होना, बात करते वक्त दर्द या निगलने में परेशानी यह संकेत बताते हैं कि गले को आराम की जरूरत है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बदलते मौसम में गला बैठने पर कौन-कौन से घरेलू नुस्खे से आप राहत पा सकते हैं.

1

गले में सूजन और जलन की सबसे आम दवा गरारा है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और चुटकी भर नमक मिलाएं और दिन में दो बार गरारे करें. इससे बैक्टीरिया खत्म होंगे और दर्द में राहत मिलेगी.

2

अगर गले में खराश बनी रहती है तो मेथी के बीज का पानी बहुत असरदार होता है. एक कप पानी में एक चम्मच मेथी के बीज उबाल कर और गुनगुना होने पर उसे गरारा करें. मेथी गले की सूजन को कम करती है और बैक्टीरिया से लड़ती है.

3

गले की समस्या के पीछे शरीर में जमा टॉक्सिंस भी जिम्मेदार हो सकते हैं. ऐसे में संतरे का ताजा रस गुनगुने पानी में मिलाकर थोड़ा काली मिर्च पाउडर डाल दें और दिन में एक बार पिएं. कुछ दिन हल्का भोजन करें और फलों का सेवन ज्यादा करें.

4

गले की सूजन कम करने के लिए एक पारंपरिक नुस्खा भी अपना अपना सकते हैं जो की पान का पत्ता है. इसे हल्का गर्म कर गले पर लगाएं. इससे सूजन कम होती है और आराम महसूस होता है. पान में मौजूद गुण एंटीबैक्टीरियल होते हैं जिसकी वजह से यह गले के लिए काफी फायदेमंद रहता है.

5

दालचीनी और आम की छाल दोनों ही गले के दर्द को कम करने में मदद करते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. इसकी चाय बनाकर दिन में एक बार पिएं गले की जलन और खराश से राहत मिलेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • बदलते मौसम में बैठ गया है गला तो आजमाएं ये 5 नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.