✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पहली बार रख रही हैं छठ व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएगी दिक्कत

दीपाली बिष्ट   |  23 Oct 2025 09:30 AM (IST)
पहली बार रख रही हैं छठ व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएगी दिक्कत

छठ पूजा को भारत के उत्तरी राज्यों जैसे बिहार और झारखंड में बड़ी आस्था के साथ मनाया जाता है. छठ पर घर के हर एक कोने की सफाई की जाती है क्योंकि यह बेहद पवित्र त्योहार होता है. साथ ही इसमें शुद्धता का ध्यान भी रखा जाता है.

1

छठ की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इस व्रत में हर दिन अलग-अलग प्रसाद बनाया जाता है और भगवान को चढ़ाया जाता है. इसे बनाते वक्त भी साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है.

2

ऐसे में अगर आप पहली बार छठ का व्रत कर रही हैं तो ये जरूर जान लीजिए कि इस व्रत में किन चीजों का खास ख्याल रखा जाता है और किन चीजों से परहेज किया जाता है.

3

छठ के व्रत की तैयारी करते समय सारी सामग्री पहले से ही लाकर रखें ताकि बाद में कुछ छूट न जाए. किचेन और चूल्हे की अच्छे से सफाई करना भी जरूरी है. साथ ही, सूप भी पहले से ही रख लें और अगर न मिले तो कोई स्टील का बर्तन लेकर उसे अच्छे से साफ कर लें.

4

इस व्रत में कपड़ों को लेकर भी खास नियम होते हैं. इस दौरान व्रत रखने वाली महिला को कोई भी फॉल या पीको की हुई साड़ी नहीं पहननी होती है. उनके कपड़े में किसी भी सुईं-धागे का इतएमाल नहीं होना चाहिए.

5

छठ का प्रसाद बनाते वक्त बिना लहसुन-प्याज के खाना बनाना होता है. इस दौरान तला, भुना और तेज मसाले वाला खाना भी नहीं खाया जाता है. साथ ही, जो इंसान व्रत करता है, उसको ही प्रसाद भी तैयार करना होता है.

6

इसके अलावा खरना की शाम को गुड़ की खीर बनानी होती है. इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है. इसमें एक बूंद पानी भी नहीं पीना होता है.

7

छठ के व्रत के समय अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें. पहली बार व्रत करने पर आपको चक्कर और कमजोरी हो सकती है. ऐसे में काम न करे, ज्यादा आराम करें और कंडीशन खड़ा खराब होने पर डॉक्टर को दिखाएं.

8

प्रेगनेंट महिलाएं छठ का निर्जला व्रत नहीं रख सकती हैं लेकिन वह नहाय-खाय और खरना के दिन वाला सात्विक भोजन खा सकती हैं और हल्का व्रत रख सकती हैं.

9

साथ ही छठ के दौरान कुछ चुनिंदा फल चढ़ाना जरूरी होता है. ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि कौनसे फल चढ़ाए जाने हैं. छठ पूजा में केला, नारियल, सेब और खजूर जरूर चढ़ाए जाते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • पहली बार रख रही हैं छठ व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएगी दिक्कत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.