एक्सप्लोरर
एक दिन में 40 रोटी और डेढ़ लीटर दूध पी जाते थे जयदीप अहलावत, फिर भी क्यों नहीं आया मोटापा?
फिल्म एक्टर अमूमन अपनी डायट और खानपान को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं. ऐसे में अभिनेता जयदीप अहलावत ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने बचपन की खानपान की आदतों के बारे में बात की.
हरियाणा के छोटे से गांव में पले-बढ़े जयदीप ने बताया कि उनका मेटाबॉलिज्म इतना तेज था कि वह चाहे कितना भी खा लें, उनका वजन ज्यादा नहीं बढ़ा. उन्होंने कहा कि 2008 तक उनका वजन कभी भी 70 किलोग्राम से अधिक नहीं हुआ.
1/6

जयदीप ने बताया कि एक समय वह एक दिन में 40-40 रोटियां तक खाते थे. ग्रामीण परिवेश वाले हर युवा की तरह गन्ना, गाजर, अमरूद या जो भी उस मौसम में होता था, सीधे खेत में जाकर खाते थे. इसके बाद भी मोटापा नहीं बढ़ता था, क्योंकि हम जितना खाते थे, उतना ही काम करके उसे जलाते थे.
2/6

जयदीप बताते हैं कि सुबह की शुरुआत हम चने या बाजरे की रोटी या लस्सी, मक्खन, चटनी के साथ मिस्सी रोटी से करते थे. वह दिन में कम से कम तीन बार आधा लीटर दूध पीते थे. खास बात यह है कि दूध ग्लास की बजाय लोटे या जग में दिया जाता था.
3/6

जयदीप अहलावत आज भी घर का बना खाना पसंद करते हैं. वह करीब 15-16 साल से मुंबई में हैं और उन्हें अब भी घर का बना खाना पसंद है. जयदीप के मुताबिक, जब वह पार्टियों में जाते हैं तो लौटने के बाद घर का बना खाना खाते हैं.
4/6

डाइट एक्सपर्ट कनिका मल्होत्रा बताती हैं कि खाने के पैटर्न जैसे दोपहर का भोजन छोड़कर और खेत से कच्चे फल और सब्जियां खाना और ग्रामीण परिवेश में बच्चों को पर्याप्त पोषण दे सकते हैं. यह ध्यान रखना जरूरी है कि खाने में कैलोरी और आवश्यक पोषक तत्वों में पर्याप्त हो.
5/6

कनिका कहती हैं कि फल व सब्जी खाने से फाइबर, विटामिन और खनिज मिलते हैं. इसके बावजूद लगातार बैलेंस डाइट न लेने से प्रोटीन, फैट और कुछ पोषक तत्वों के अपर्याप्त सेवन का खतरा हो सकता है.
6/6

कनिका के मुताबिक, रोजाना 40 रोटियां खाने के बाद जयदीप का वजन नहीं बढ़ना एनर्जी बैलेंस को दिखाता है. दरअसल, तेज मेटाबॉलिक रेट वाले युवा काफी समय तक हाई कैलोरी वाले खानपान के असर का मुकाबला कर सकते हैं. हालांकि, आमतौर पर कम फिजिकल एक्टिविटी वाले लोगों के लिए यह नुकसानदायक होता है.
Published at : 08 Jul 2025 06:47 PM (IST)
और देखें























