Sonia Khattri: बिश्नोई गैंग ने जिस जिम पर दागीं गोलियां, उसकी मालकिन का फिगर उड़ा देगा होश, देखें फोटोज

दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित आरके फिटनेस जिम हाल ही में फायरिंग की घटना को लेकर चर्चा में आया. इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लेने का दावा किया, जिसके बाद जिम और उसके मालिकों को लेकर लोगों की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई.
इस घटना के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिम की मालकिन और फिटनेस ट्रेनर सोनिया खत्री को लेकर हो रही है. वजह साफ है उनकी दमदार फिटनेस और टोन्ड फिगर, जो सोशल मीडिया पर किसी एक्ट्रेस से कम चर्चा में नहीं रहती.
सोनिया सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस जर्नी, हैवी वर्कआउट्स और डिसिप्लिन के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर जिम सेशन के वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंस और मेहनत साफ नजर आती है.
कभी महज 42 किलो वजन की सोनिया ने अपने पति के साथ नियमित ट्रेनिंग शुरू की. लगातार मेहनत और सही गाइडेंस के दम पर उन्होंने कुछ सालों में खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया और आज उनका फिगर लाखों महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है.
वर्कआउट के मामले में सोनिया खासतौर पर ग्लूट और लेग ट्रेनिंग के लिए फेमस हैं. स्क्वैट्स, लंजेस और वेट ट्रेनिंग उनके रूटीन का अहम हिस्सा हैं, जो न सिर्फ बॉडी शेप सुधारते हैं बल्कि स्ट्रेंथ भी बढ़ाते हैं.
डाइट को लेकर वह लो-कार्ब और हाई-प्रोटीन फॉर्मूला अपनाती हैं. हल्का और बैलेंस्ड खाना, समय पर मील्स और भरपूर पानी उनकी फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन का बड़ा राज है.
सोनिया का मानना है कि फिटनेस कोई शॉर्टकट नहीं, बल्कि रोज की आदत है. यही वजह है कि वह छुट्टियों में भी वर्कआउट मिस नहीं करतीं और आज आरके फिटनेस की पहचान सिर्फ एक जिम नहीं, बल्कि फिट लाइफस्टाइल का नाम बन चुकी है.