✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कलाई की कमजोरी न करें नजरअंदाज, रोज करें ये 5 एक्सरसाइज जो आपके रिस्ट को करेगी मजबूत

कविता गाडरी   |  27 Dec 2025 01:58 PM (IST)
कलाई की कमजोरी न करें नजरअंदाज, रोज करें ये 5 एक्सरसाइज जो आपके रिस्ट को करेगी मजबूत

अक्सर कमजोर कलाई तब महसूस होती है, जब आप कोई भारी बैग उठाते हैं. प्लैंक करने की कोशिश करते हैं या किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हाथों पर दबाव पड़ता है. जिम में वेट उठाने से लेकर ऑफिस में लगातार टाइपिंग तक मजबूत कलाई न सिर्फ सस्टेनेबिलिटी देती है, बल्कि चोट के खतरे को भी कम करती है. कलाई और फोरआर्म मसल्स को मजबूत करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज हफ्ते में दो से तीन बार की जा सकती हैं. इसके लिए आप शुरुआत हल्के वजन से कर सकते हैं और कुछ हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा. ध्यान रखें की एक्सरसाइज से पहले आपको कलाई को हल्का कर गर्म करना भी जरूरी है.

1

कलाई को मजबूत बनाने के लिए आप रिस्ट कर्ल एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसके लिए सीधे बैठकर अपने फोरआर्म को जांघ पर रखें, फिर हथेली ऊपर की ओर करें और हाथ में हल्का डंबल या पानी की बोतल पकड़े. अब कलाई को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और 1 सेकंड रुकने के बाद नीचे लाएं. हर साइड पर 12 से 15 रेप्स के तीन सेट करें. यह एक्सरसाइज फॉरआर्म के नीचे वाले हिस्से और ग्रिप मसल्स को मजबूत करती है. जिनका रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल होता है.

2

इसके अलावा आप रिवर्स रिस्ट कर्ल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप पहले वाली पोजीशन में हथेली को नीचे की ओर रखें. अब मसल्स को कंट्रोल के साथ ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं. अब 12 से 15 रेप्स के तीन सेट करें. यह एक्सरसाइज फोरआर्म के ऊपरी हिस्से की मसल्स को मजबूत करती है और पुश-पुल मूवमेंट में संतुलन बनाए रखने में मदद करती है.

3

वहीं कलाई को मजबूत करने के लिए आप फोरआर्म साइड मूवमेंट भी कर सकते हैं. इसके लिए आप फोरआर्म को टेबल पर रखें और अंगूठा ऊपर की ओर रखें. अब हल्का वजन पकड़ कर कलाई को पहले अंगूठे की तरफ और फिर छोटी उंगली की तरफ झुकाए. हर दिशा में 10 से 12 बार तीन सेट करें. यह एक्सरसाइज टेनिस जैसे स्पोर्ट्स और भारी समान उठाते समय कलाई को साइड में झुकने से बचाने में मदद करती है.

4

आप प्रोनेशन सुपिनेशन एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इसके लिए कोहनी को टेबल पर टीका कर 90 डिग्री मोड और वजन को हथौड़े की तरह पकड़ें. अब हथेली को ऊपर की ओर और फिर नीचे की ओर घुमाएं, साथ ही कोहनी को स्थिर रखें. इस एक्सरसाइज कि आप 10 से 15 रेप्स के तीन सेट कर सकते हैं. यह एक्सरसाइज जार खोलने या बॉल स्विंग जैसी मूवमेंट को आसान बनाती है.

5

कलाई को मजबूत करने के लिए आप ग्रिप्स स्ट्रैंथ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इसके लिए आप टेनिस बॉल, स्ट्रेस बोल या तोलिया पड़कर उसे जितना हो सके उतना जोर से 5 सेकंड दबाए और फिर मोड़ दें. इस एक्सरसाइज के आप 5 से 15 रेप्स के तीन सेट करें. यह एक्सरसाइज बिना जिम जाए भी की जा सकती है और हाथ में फोरआर्म  की ताकत बढ़ाने में मदद करती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • कलाई की कमजोरी न करें नजरअंदाज, रोज करें ये 5 एक्सरसाइज जो आपके रिस्ट को करेगी मजबूत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.