✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Beetroot Face Pack: घर पर बनाएं चुकंदर से फेस पैक, एक बार लगाने से आ जाएगा चेहरे पर निखार!

एबीपी लाइव   |  10 Apr 2024 10:38 AM (IST)
Beetroot Face Pack: घर पर बनाएं चुकंदर से फेस पैक, एक बार लगाने से आ जाएगा चेहरे पर निखार!

सुंदर दिखना हर कोई चाहता है, ऐसे में आइए जानते हैं, चुकंदर के फेस पैक के फायदे के बारे में.

1

खूबसूरत चेहरा पाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं. इसके लिए वे कई उपाय भी करते हैं. आप भी खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे चुकंदर के फायदे के बारे में. चुकंदर स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ सॉफ्ट बनाता है. इसकी मदद से आप चेहरे के दाग धब्बे, मुंहासे को कम कर सकते हैं.

2

यही नहीं चुकंदर के फेस पैक का इस्तेमाल कर आप डार्क सर्कल्स को भी कम कर सकते हैं. यह झुर्रियों को कम करता है और त्वचा को मॉइस्चराइज करता है. इसकी मदद से आप त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं.

3

चुकंदर का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को चमकदार बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे. चुकंदर सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जो त्वचा को खूबसूरत बनाता है.

4

चुकंदर का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं. इसका फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच चुकंदर पीसा हुआ और दही को मिला कर पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं, फिर 20 मिनट के बाद इसे धो लें. इसी तरीके से आप चुकंदर और शहद का फेस पैक बना सकते हैं.

5

हर इंसान की स्किन अलग अलग होती है, किसी को चुकंदर का फेस पैक सूट होता है, तो किसी को नहीं. अगर इसको लगाने पर आपको दिक्कत होती है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ब्यूटी
  • Beetroot Face Pack: घर पर बनाएं चुकंदर से फेस पैक, एक बार लगाने से आ जाएगा चेहरे पर निखार!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.