Hair Care Tips: बिना कर्लर का इस्तेमाल किए, ऐसे पाएं कर्ली बाल, बस करना होंगे ये आसान काम

अगर आप भी कर्ली बाल पाना चाहती हैं, तो इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं.
अधिकतर लड़कियों को कर्ली बाल पसंद होते हैं. ऐसे में कुछ लड़कियां अपने बालों को बिना कर्लर के कर्ली करना चाहती है.
बिना कर्लर का इस्तेमाल किए बालों को कर्ली बनाना है, तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं.
कर्ली बाल पाने के लिए आप बालों की चोटियां बना सकते हैं. अगर आप ढीले कार्ल पाना चाहते हैं, तो 3 से 4 चोटिया बना सकते हैं.
बालों को हल्का गीला कर एक मोटी स्ट्रॉ के ऊपर लपेट लें और इसे रबर बैंड से बांध ले. रात भर रहने दे और सुबह खोल लें.
आप हेयर रोलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्से में बांट लें, फिर रोलर के ऊपर की तरफ घूमते हुए लपेट लें. रात भर रहने दे और सुबह इसे खोल लें.
बालों को हल्का गीला कर टी-शर्ट के किनारे पर लपेट लें और ऊपर की तरफ घूमते हुए सिर के ऊपर बन बना ले.