लेनोवो ने लॉन्च किया 4000mah की बैटरी वाला K6 पावर स्मार्टफोन
ABP News Bureau | 30 Nov 2016 07:06 PM (IST)
1
लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन k6 पावर भारत में लॉन्च किया है. 4000mAh की दमदार बैटरी वाले k6 पावर की कीमत 9,999 रुपए है. लेनोवो k6 पावर 6 दिसंबर से दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. आगे की स्लाइड्स में जानें स्मार्टफोन की खूबियां...!
2
स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिससे 1080 पिकस्ल का वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं.
3
स्मार्टफोन में 5 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गई है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है.
4
k6 पावर में फिंगर प्रिंट स्कैनर, डॉल्बी ATMOS ऑडियो सपोर्टिव है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है 4G VoLTE होना. ये फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ओएस के साथ आता है.
5
k6 पावर में 3GB रैम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट दिया गया है.