✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

IN PICS: जानें सचिन के मुकाबले में कहां ठहरते हैं कोहली?

एबीपी न्यूज़   |  19 May 2016 10:24 PM (IST)
IN PICS: जानें सचिन के मुकाबले में कहां ठहरते हैं कोहली?

IPL में कोहली के प्रचंड फॉर्म के बाद दुनिया भर में ऐसी बातें हो रही हैं कि आने वाले वक्त में कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हालांकि यह तुलना कितना सही है इसपर लंबी बहस हो सकती है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि विराट जिस ताबड़तोड़ रफ्तार से रन बना रहे हैं वह ऐसा कर भी सकते हैं. आइए जानते हैं कि सचिन की तुलना में अभी कहां ठहरते हैं विराट कोहली...

1

IPL में कोहली के प्रचंड फॉर्म के बाद दुनिया भर में ऐसी बातें हो रही हैं कि आने वाले वक्त में कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हालांकि यह तुलना कितना सही है इसपर लंबी बहस हो सकती है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि विराट जिस ताबड़तोड़ रफ्तार से रन बना रहे हैं वह ऐसा कर भी सकते हैं. आइए जानते हैं कि सचिन की तुलना में अभी कहां ठहरते हैं विराट कोहली...

2

सचिन के मुकाबले विराट कोहली ने T20 मैच अधिक खेले हैं. 201 मैचों में विराट कोहली ने 4 शतक और 44 अर्धशतक की बदौलत 6337 रन बनाए हैं. T20 मैचों का भी एवरेज कोहली की ही झोली में गिरता दिखाई दे रहा है.

3

T20 के इतिहास पर नज़र डालें तो सचिन ने कुल 96 मैच खेले हैं इन मैचों में सचिन ने 2797 रन 1 शतक और 16 अर्ध शतक के की मदद से बनाए हैं.

4

विराट कोहली का वनडे इतिहास और भी अधिक रोचक है. विराट ने 171 वन डे मैचों में 25 शतक और 36 अर्धशतक की सहायता से 7212 रन बटोरे हैं. इन दोनों बल्लेबाज़ो का अगर एवरेज निकालें तो विराट यहां सचिन से आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं.

5

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 से की थी. विराट ने अब तक खेले 41 टेस्ट मैंचों में 11 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 2994 बनाए हैं. अगर विराट इसी रफ्तार से रन बनाते रहें तो शायद एकदिन वें सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

6

सचिन के वन डे क्रिकेट के रिकॉर्ड पर एक नज़र दौड़ाएं तो सचिन का वन डे क्रिकेट का टोटल स्कोर 463 मैचों में 18426 रनों का है. जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं. सचिन ने यह उपलब्धि 20 साल से ज्यादा वनडे क्रिकेट खेलने के बाद पाई है.

7

टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 200 मैचों में कुल 15921 रन बनाए हैं. अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में सचिन का टेस्ट रेकॉर्ड शानदार रहा है. सचिन के 15921 टेस्ट रनों में 51 शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • IN PICS: जानें सचिन के मुकाबले में कहां ठहरते हैं कोहली?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.