IN PICS: इस खूबसूरत जीव को बचाने के लिए 59,43,86,500.00 रुपए खर्च करेगी ऑस्ट्रेलियाई सरकार!

कोआला पूर्वी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रों में पाया जाने वाला बेहद ही सुंदर और शाकाहारी स्तनधारी है. ऑस्ट्रेलिया का यह सुंदर जीव लगभग विलुप्त होने के कगार पर है. ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की सरकार ने देश में कोआला की घटती आबादी को बचाने के लिए अपने अगले बजट में 1.2 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर आवंटित करने का निर्णय लिया है. इतनी बड़ी रकम खर्च करने की पीछे केवल एक ही मकसद है. किसी भी तरह से इस खूबसूरत जीव को विलुप्त होने से बचा लिया जाए. आगे की स्लाइड्स में जानें आखिर क्यों कोआला पहुंच गए हैं. विलोप्न की कगार पर?

फिहाल इस खूबसूरत जीव को बचाने के लिए सारे मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं.
कोआला की आबादी घटने के पीछे यह भी है कि 20वीं सदी में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर कोआलों को मार दिया गया था. लेकिन अब यह प्राणी संरक्षण की क्षेणी में आता है.
यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि साल 2012 में कोआला की आबादी घटकर केवल 3 लाख 33 हजार रह गई है.
ऐसा अनुमान लगाया गया है कि ऑस्ट्रेलिया में कोआला की आबादी 1788 में ब्रिटिशों के आने से पहले 1 करोड़ थी.
राज्य के पर्यावरण मंत्री स्टीवन माइल्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा, दक्षिण पूर्वी क्वींसलैंड में कोआला की आबादी में स्थिरता के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं, जबकि पछले 20 सालों में इनकी आबादी में गिरावट रोकने के काफी प्रयास किए गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की सरकार ने देश में कोआला की घटती आबादी को बचाने के लिए अपने अगले बजट में 1.2 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर आवंटित करने का निर्णय लिया है.
कोआला ऑस्ट्रेलिया में पेड़ों पर रहने वाला शाकाहारी प्राणी है, जो देखने में छोटे आकार के भालू जैसे लगता है.