जानें BOX OFFICE की वो 10 मूवीज जिन्होंने की एक दिन में रिकार्ड तोड़ कमाई
'सुल्तान' के रिलीज होते ही बॉलीवुड में इसके सबसे ज्यादा कमाई करने के चर्चे होने लगे है. हालांकि अब तक इस जीत का सेहरा शाहरूख खान के सिर बंधा है. यंहा जानिए किस फिल्म ने रिलीज के बाद एक दिन में कितनी कमाई की है.
सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म सुल्तान ने रिलीज के दूसरे दिन 37.20 करोड़ रूपये कमाये है. सुल्तान 6 जुलाई को रिलीज हुई है.
सुल्तान की अगर पहले दिन की कमाई पर नजर डाले तो इसकी पहले दिन की कमाई 36.54 करोड़ रूपये है.
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके ने भी रिलीज के तीसरे दिन 38.24 करोड़ रूपये की कमाई की थी.
दंबग खान की ही दूसरी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के तीसरे दिन 38.75 करोड़ रूपये कमाये थे.
दंबग खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने रिलीज के दूसरे दिन 36.50 करोड़ रूपये कमाये है.
सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले दिन 40.35 करोड़ रूपये कमाये थे.
रितिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कृष 3' रिलीज के चौथे दिन 35.91 करोड़ रूपये कमाये है.
शाहरूख खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने रिलीज के पहले दिन 44.97 करोड़ रूपये की बंपर कमाई की थी. पहले दिन का ये अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है.
आमिर की ही दूसरी हिट फिल्म 'धूम 3' ने 37.75 करोड़ रूपये कमाये.
आमिर खान की दूसरी हिट फिल्म 'धूम 3' ने 36 करोड़ रूपये बॉक्स ऑफिस पर कमाये है.