कटरीना कैफ की बहन इसाबेला को मिला ब्रेक, सलमान ने दी मुबारकबाद
अभी हाल ही में इसाबेला अपनी बहन कटरीना कैफ के साथ अनुष्का और विराट की शादी में कैमरे के सामने पोज़ देते हुए नजर आईं.
कटरीना कैफ की बहन इसाबेला जल्द ही शार्ट फिल्म में नज़र आने वाली हैं. इसमें उनके साथ हर्षवर्धन कपूर नज़र आएंगे.
सोशल मीडिया के ज़रिए सलमान खान ने खुद इसाबेला को शाबाशी दी है और कहा है की वे उनके लिए बहुत खुश है.
इसाबेला कैफ के छह बहन और एक भाई है.
उनकी पांच बड़ी बहनों में से एक बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कटरीना कैफ हैं.
तस्वीरों में आप हिंदी सिनेमा की स्थापित अदाकारा कटरीना कैफ की बहन को देख सकते हैं. कटरीना की बहन इसाबेला लैक्मे का नया चेहरा बन गयी हैं.
इसाबेला ने ब्रिटिश फिल्मों में काम किया और उन्होंने कनेडियन फिल्मों में भी काम किया हैं.
इसाबेला इससे पहले 2014 में बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आई थीं मगर वो वक्त शायद उनका नहीं था.
अब इस बड़े खुलासे के बाद ऐसा लगता है कि इसाबेला जल्द ही बॉलीवुड में जलवा बिखेरने वाली हैं.
भारत में कटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर और करीना कपूर इस पॉपुलर ब्रांड का हिस्सा रही हैं और अब इसाबेला इस ब्रांड का नया चेहरा हैं.