कश्मीर में कर्फ्यू के 105 दिन पूरे, रह रह कर लौट रहा है तनाव
ABP News Bureau | 22 Oct 2016 11:23 AM (IST)

1
हिजबुल आतंकी, बुरहान वानी के एन्काउंटर के बाद से घाटी में उपजे तनाव को लेकर जो कर्फयू कश्मीर में शुरू हुआ था उसके 105 दिन पूरे हो गए.
2
इस घटनाक्रम से उपजे तनाव में अबतक 84 आम लोगों की जानें चली गईं. वहीं राज्य की सुरक्षा में तैनात 3000 से ऊपर सुरक्षाकर्मियों को छोटी-बड़ी चोटें आई हैं.
3
उरी हमले समेत घाटी में लगातार आतंकी हमले जारी हैं, वहीं आम नागरिकों का एक समूह भी लगातार प्रर्दशन कर रहा है.
4
कर्फ्यू को लेकर कई बार कई इलाकों में ढील बरती गई लेकिन हालात जो हैं वो सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे.
5
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले आतंकी बुरहान को सेना ने बीती आठ जुलाई को मार गिराया था, जिसके बाद से घाटी में लगातार तनाव बना हुआ है.