✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

करवाचौथ पर चेहरे को यूं दें चांद सा निखार

आईएएनएस   |  22 Oct 2018 10:37 AM (IST)
करवाचौथ पर चेहरे को यूं दें चांद सा निखार
1

करवाचौथ के दिन महिलाओं में सजने-संवरने का बहुत क्रेज होता है. ऐसे में महंगे सौंदर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू हर्बल प्रसाधनों के उपयोग से आप हुस्न की मलिका बन सकती हैं. सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन का कहना है कि हालांकि आजकल महिलाओं में सजने संवरने में ब्यूटी पार्लर अहम भूमिका निभाने लगे हैं, लेकिन अगर आप सचमुच सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस त्योहार की तैयारियां हफ्ते भर पहले कर लें और घरेलू हर्बल प्रसाधनों का उपयोग करें. फोटोः गूगल फ्री इमेज

2

करवाचौथ से तीन दिन पहले हाथों और पांवों पर निखार लाने के बाद मेहंदी लगाएं. मेहंदी लगाने के दो घंटे बाद नींबू और चीनी के मिश्रण से इसे हटा दें.फोटोः गूगल फ्री इमेज

3

सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने कहा कि करवाचौथ में मुख्यता परंपारिक पोशाकों और परिधनों को ही पसंद किया जाता है, क्योंकि इनका संबंध व्रत और पूजा-अर्चना से सीधे तौर पर जुड़ा है. हालांकि बदलते आधुनिक परिवेश में फिल्मों और फैशन का प्रभाव भी कुछ हद तक इस व्रत में दिखने में मिल जाता है.फोटोः गूगल फ्री इमेज

4

उचित जीवनशैली अपनाने से चहेरे पर चमक और उत्साह की झलक मिलती है. तेजस्वी आभा के लिए उचित पोषाहार, व्यायाम, पर्याप्त नींद और विश्राम अत्यंत आवश्यक है. त्योहार से कुछ हफ्ते पहले हल्का व्यायाम और पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए. पैदल चलना शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होता है. मन की शांति और स्वास्थ्य के लिए लंबी गहरी सांसें सबसे ज्यादा लाभप्रद मानी जाती है.फोटोः गूगल फ्री इमेज

5

लिपस्टिक की सुंदरता के लिए घने गहरे रंगों का उपयोग न करें, क्योंकि चमकीली लाइट में यह ज्यादा गहरे दिखाई देते हैं, जिससे आपकी आभा पर विपरीत असर दिखाई देता है. फोटोः गूगल फ्री इमेज

6

आंखों की सुंदरता के लिए अपनी पलकों को पेंसिल या काजल से चमकाएं. आंखों पर कोमल प्रभाव के लिए पलकों पर भूरी या स्लेटी आई शैडों का प्रयोग करें और इसके बाद मस्कारा का प्रयोग करें, जिससे आंखों पर चमक आ जाएगी और मेकअप में भारीपन की दिखावट भी नहीं होगी. फोटोः गूगल फ्री इमेज

7

त्वचा को साफ करके उस पर सनस्क्रीन और माइस्चराइजर का प्रयोग कीजिए. तैलीय त्वचा के लिए एस्ट्रीजंट लोशन का प्रयोग करने के बाद पाउडर लगाएं. तैलीय त्वचा के लिए ज्यादा पाउडर का प्रयोग मत करें और चेहरे के तैलीय भागों पर ही ध्यान दें. पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्की गीली स्पंज से पाऊडर का प्रयोग करें. इससे चेहरे का सौंदर्य लंबे समय तक बना रहता है. फोटोः गूगल फ्री इमेज

8

अगर आप फाउंडेशन का प्रयोग करना चाहती हैं तो केवल जल आधरित फाउंडेशन का ही प्रयोग करें और हल्के कवरेज के लिए एक या दो बूंद पानी प्रयोग में ला सकती हैं. फाउंडेशन जितना भी संभव है, आपकी त्वचा के रंग से मेल जोल खाता होना चाहिए और उसके बाद पाउडर का उपयोग करें. चेहरे पर प्राकृतिक आभा के लिए अच्छी तरह ब्लैड करके गालों को ब्लशर से चमकाएं.फोटोः गूगल फ्री इमेज

9

दो चम्मच गेहूं का चोकर, एक चम्मच बादाम तेल, दही, शहद और गुलाबजल का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धोने से चेहरे की सुंदरता निखर जाती है और चेहरा खिला खिला रहता है.फोटोः गूगल फ्री इमेज

10

ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • करवाचौथ पर चेहरे को यूं दें चांद सा निखार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.