करवाचौथ पर पार्टनर को दें ये रोमांटिक गिफ्ट, बन जाएगा आपका दिन
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिनें करवाचौथ मनाती हैं. इस बार करवाचौथ 27 अक्टूबर 2018 को देशभर में मनाया जाएगा. आज इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कैसे आप करवा चौथ पर रोमांटिक गिफ्ट देकर अपने पार्टनर को खुश कर उनका दिन बना सकते हैं. फोटोः गूगल फ्री इमेज
करवा चौथ के दिन महिलाएं दिनभर निर्जल रहकर पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का उपवास रखते हैं. इस मौके पर ना सिर्फ सिरदर्द बल्कि स्ट्रेस भी बढ़ता है. ऐसे में आप करवाचौथ के दिन खास कपल स्पा बुक करवाएं. इससे आप दोनों क्वालिटी टाइम बिताइए और पार्टनर को सरप्राइज भी दीजिए. ये सरप्राइज आप उस समय दें जब आपकी पार्टनर सर्गी लेने के लिए तैयार हो. फोटोः गूगल फ्री इमेज
पार्टनर की सबसे फेवरेट चीज कुक करें. किसी भी पत्नी को वो पल सबसे अच्छा लगता है जब उसका पति कुछ खाने के लिए कुछ स्पेशल बनाता है. आप अपनी पार्टनर को स्पेशल डिनर करवाकर उन्हें स्पेशल फील करवाएं. फोटोः गूगल फ्री इमेज
कोई ऐसा होटल बुक करवा सकते हैं जहां से बेहद खूबसूरत नजारा दिखता हो. इससे आप शाम के समय पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं. फोटोः गूगल फ्री इमेज
यदि आप करवाचौथ के दिन अपनी पार्टनर के लिए व्रत सकते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं तो ये पत्नी के लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट होगा. फोटोः गूगल फ्री इमेज
यदि आप पार्टनर का स्पेशल महसूस करवाना चाहते हैं तो उन्हें हर घंटे कुछ खास दें. पार्टनर को सरप्राइज देने से बेहतर कुछ स्पेशल नहीं हो सकता. फोटोः गूगल फ्री इमेज