✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

कर्नाटक: मांडया में भीषण दुर्घटना, तेज रफ्तार बस नहर में गिरी, हादसे में 30 लोगों की मौत

एबीपी न्यूज़   |  24 Nov 2018 08:15 PM (IST)
1

अधिकारी ने कहा, गोताखोरों ने बस को नहर से बाहर निकालने से पहले उसमें से 25 यात्रियों के शवों को बरामद किया और बचे मृतकों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है. दुर्घटना स्थल बेंगलुरू से करीब 120 किलोमीटर दूर मांड्या कस्बे के बाद मैसूर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर स्थित है. तस्वीर: पीटीआई

2

मृतकों में कुछ छात्र भी शामिल हैं, जो शनिवार को आधी छुट्टी होने के कारण अपने स्कूलों व कॉलेजों से घर लौट रहे थे. तस्वीर: पीटीआई

3

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बस हादसे में जान गंवाने वाले 25 लोगों के रिश्तेदारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवाजा देने की घोषणा की. कुमारस्वामी ने कहा, यह एक बहुत ही दुखद घटना है. मैं मृतकों की आत्मा की शांति और इस हानि से परिवारों को मजबूती देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. तस्वीर: पीटीआई

4

कर्नाटक के मांड्या जिले में शनिवार को एक प्राइवेट बस नहर में गिर गई. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की डूबने से मौत हो गई. मांड्या पुलिस नियंत्रण रूम के एक अधिकारी ने मीडिया को फोन पर बताया, पांडवपुरा कस्बे के समीप कनागनामराड़ी गांव में दोपहर के आसपास यह घटना हुई. बस पुल पर फिसलकर कावेरी नदी नहर में जा गिरी. तस्वीर: पीटीआई

5

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार बस पांडवपुरा से मांड्या की ओर जा रही थी कि तभी चालक का बस पर से अचानक नियंत्रण खो गया और बस पुल के मोड़ पर से 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी. दुर्घटना से राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ और नहर में गिरी बस को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंची सैकड़ों की तादाद में भीड़ के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ. तस्वीर: पीटीआई

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • कर्नाटक: मांडया में भीषण दुर्घटना, तेज रफ्तार बस नहर में गिरी, हादसे में 30 लोगों की मौत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.